जम्मूः सेना और आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़, दो जवान शहीद

Published : Jan 01, 2020, 10:16 AM ISTUpdated : Jan 01, 2020, 11:26 AM IST
जम्मूः सेना और आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़, दो जवान शहीद

सार

जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले के नौशेरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए।

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले के नौशेरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए। फिलहाल आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक इस मुठभेड़ में किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है। इस मामले में अभी और जानकारियों की प्रतिक्षा है। 

भारत में घुसने की कर रहे थे कोशिश 

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया, ‘‘नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। 

जारी है सर्च अभियान

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’ उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा