Jan Ki Baat Asianet News Survey 2023: जानें कर्नाटक विधानसभा के 6 जोन- 224 सीटों का गणित, BJP-कांग्रेस और JDS में किसको मिल रही कितनी सीटें

ओपिनियन पोल जन की बात (Jan ki baat) में कर्नाटक के किस जोन में किस पार्टी की कैसी स्थिति है इसका सर्वे किया गया है। इसमें यह भी पता चला है कि किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं।

Vivek Kumar | Published : Apr 14, 2023 12:03 PM IST / Updated: Apr 14 2023, 09:17 PM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। ये सीटें राज्य के छह जोन में बंटी हैं। Jan ki Baat ने सभी 6 जोन में आने वाली 224 सीटों पर एक मेगा सर्वे किया है। एशियानेट न्यूज हिंदी पर पढ़िए कर्नाटक के सभी विधानसभा सीटों पर ओपीनियन पोल के मुताबिक किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। 

'जन की बात' सर्वे 15 मार्च से 11 अप्रैल तक किया गया। इसका सैंपल साइज 20 हजार था। जन की बात एक ऐसा प्रिडिक्शन मॉडल है जो राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों की सटीक भविष्यवाणी करता है। यह सर्वे रैंडम सैंपलिंग पर आधारित है। इसमें डेटा एनालिस्ट और फील्ड एक्सपर्ट्स जमीनी स्तर से जानकारियां और लोगों के विचारों को बतौर सैंपल प्राप्त कर एक निर्णय पर पहुंचते हैं। इस सर्वे ने 2018 के कर्नाटक चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव समेत कुल 36 चुनावों की सटीक भविष्यवाणी की है।

कर्नाटक का ओल्ड मैसूर क्षेत्र: यहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। इस क्षेत्र में 57 सीटें हैं। इनमें से 23 पर कांग्रेस को जीत मिल सकती है। वहीं, JDS को 22 और भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिल सकती है।

जिले का नामभाजपाकांग्रेसJDS
तुमकुर452
चिकबलपुर131
कोलार033
रामनगरम022
मांड्या025
मैसूर245
चामराजनगर220
कोडगु200
हासन124

 

कर्नाटक का बेंगलुरु क्षेत्र: 32 विधानसभा सीटों वाले इस जोन में बीजेपी को कांग्रेस पर थोड़ी सी बढ़त दिख रही है। बीजेपी को 15, कांग्रेस को 14 और JDS को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है।

जिलाबीजेपीकांग्रेसJDS
बेंगलुरु शहरी14131
बेंगलुरु ग्रामीण112

मध्य कर्नाटक क्षेत्र: इस क्षेत्र में 26 सीटें हैं। यहां बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त दिख रही है। बीजेपी को 13, कांग्रेस को 12 और JDS को एक सीट मिल सकती है।

जिलाभाजपाकांग्रेसJDS
चित्रदुर्ग240
दावणगेरे440
चिकमंगलूर320
शिवमोगा421

 

हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र: 40 विधानसभा सीटों वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। यहां कांग्रेस को 23, भाजपा को 16 और JDS को एक सीट मिल सकती है।

जिलाबीजेपीकांग्रेसJDS
विजयनगर220
बेल्लारी230
कोप्पल320
यादगीर040
रायचुर241
बिदर330
गुलबर्गा450

मुंबई कर्नाटक क्षेत्र: इस इलाके में विधानसभा की 50 सीटें हैं। यहां बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में है। पार्टी को 31 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 19 सीटें मिलने की संभावना है।

जिलाबीजेपीकांग्रेसJDS
विजयपुरा440
बागलकोट520
बेलगावी1170
धारवाड़430
हावरी420
गडग310

तटीय कर्नाटक क्षेत्र: तटीय कर्नाटक में विधानसभा की 19 सीटें हैं। यहां भी भाजपा अच्छी स्थिति में दिख रही है। पार्टी को 16 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहां, कांग्रेस को सिर्फ 3 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

जिलाबीजेपीकांग्रेसJDS
उत्तर कर्नाटक510
उदुपी500
दक्षिण कन्नड़620

यह भी पढ़ें- Jan Ki Baat Asianet News Survey 2023: जानें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP, कांग्रेस और JDS को मिल रहा कितना वोट पर्सेंटेज

Read more Articles on
Share this article
click me!