
नई दिल्ली. करगिल दिवस पर फ्रांस ने खास अंदाज में भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी। फ्रांस ने कहा, हम हमेशा भारत के साथ खड़े हैं। भारत के वीर जवानों ने 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को धूल चटाकर जीत हासिल की थी। तभी से हर साल 26 जुलाई करगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
करगिल विजय दिवस के मौके पर फ्रांस ने भारत के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर फ्रांस के राजदूत इमेनुअल लेनिन ने ट्वीट किया, फ्रांस हमेशा भारत के साथ खड़ा है। 1999 में मिराज 2000 से 2020 में राफेल तक। हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है।
29 जुलाई को भारत आ रहे राफेल
भारत ने वायुसेना की शक्ति को बढ़ाने के लिए फ्रांस से 36 राफेल का सौदा किया है। इसी डील के तहत भारत में 29 जुलाई को राफेल की पहली खेप आ रही है। इसके तहत 4-6 राफेल भारत आ रहे हैं। चीन से चल रहे विवाद के बीच राफेल की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। विमान में हैमर मिसाइल भी लगी होंगी। जो इसे और ताकतवर बनाती हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.