Karnataka Election 2023: कपड़े की तरह बैग में नोट भर रहा था BJP प्रत्याशी का करीबी, किसी अपने ने किया 'खेल', देखें वीडियो

Published : Apr 22, 2023, 01:40 PM ISTUpdated : Apr 22, 2023, 01:52 PM IST
Mahesh Video

सार

कर्नाटक के सागरा से भाजपा प्रत्याशी हरताल हलप्पा के करीबी और सागरा नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह नोटों को बैग में भरता दिख रहा है।

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) में नोटों का जमकर खेल होने की खबरें आ रही हैं। सागरा का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को सागरा से भाजपा प्रत्याशी हरताल हलप्पा का करीबी और सागरा नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर सागरा फ्लाइंग स्क्वायड ऑफिसर दानप्पा ने शिकायत की, जिसके आधार पर महेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कपड़े की तरह बैग में भरा नोट
53 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि महेश ने लाल रंग के एक बैग को टेबल पर रखा है। बैग पहले से ही नोटों से भरा हुआ है। इसके बाद भी टेबल पर 2000, 500 और 200 रुपए के नोटों की बहुत सी गड्डियां पड़ी हुईं हैं। महेश नोटों को पहले से भरे बैग में कपड़े की तरह ठूंस-ठूंसकर भर रहा है। इस काम में उसके माथे पर पसीना भी आता है।

किसी अपने ने किया 'खेल'
वह नोटों के बंडलों को बेहद सावधानी से बैग में रखता है। 500 रुपए के बंडलों को एक तरफ और 2 हजार रुपए के नोटों को दूसरी तरफ रखता है। इसी दौरान एक बंडल उसके हाथ से छिटककर गिर जाता है। मानो उसे बैग में जाना मंजूर नहीं हो। महेश उसे उठाकर बैंग में रख लेता है। वीडियो जिस एंगल से बनाया गया है उससे लग रहा है कि इसे महेश के सामने से तैयार किया गया है। बहुत संभव है कि किसी अपने ने ही महेश के साथ ‘खेल’ किया हो।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: नेताओं के चुनावी जंग में जा रही भेड़ों की जान, वोट के लिए दे रहे मीट-चावल का भोज

बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं। 224 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी और इसी दिन रिजल्ट आएंगे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हो रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो