Karnataka Election results 2023: CM बोम्मई के आते ही भाजपा दफ्तर में नागराज ने दिए दर्शन, पुलिसकर्मी ने पकड़कर हटाया

Published : May 13, 2023, 10:35 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 10:37 AM IST
Snake

सार

कर्नाटक शिगगांव स्थित भाजपा के ऑफिस में एक सांप घुस गया। सांप उस वक्त पार्टी ऑफिस में घुसा जिस समय मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पहुंचे थे। पुलिसकर्मी ने सांप को पकड़कर हटाया।

शिगगांव। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे (Karnataka Election results 2023) आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। इस बीच शिगगांव में एक अनोखी घटना हुई है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव स्थित बीजेपी कैंप ऑफिस पहुंचे। इसी दौरान एक कोबरा सांप (नागराज) भी भाजपा दफ्तर में घुस आया था।

सांप पार्टी ऑफिस में घुसा तो भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसे देख लिया। मुख्यमंत्री उस वक्त पार्टी ऑफिस में थे। सीएम भी सांप को देखने लगे। उनके सुरक्षाकर्मी और पुलिस के जवान सांप को घेरे हुए थे। लोगों की भीड़ देख सांप डर गया। वह दफ्तर के बाहर लगी घास में चला गया और छिपने की कोशिश की। सांप दीवार के पास चला गया और दुबक गया।

पुलिसकर्मी ने पकड़ा सांप

इस बीच सांप पकड़ने में माहिर एक जवान सांप पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला डंडा लेकर आगे आया। उनसे पूंछ पकड़कर सांप को उठा लिया। सांप का ध्यान बंटाने के लिए उसने अपने पैर का इस्तेमाल किया। जवान सांप को पकड़कर भाजपा दफ्तर से बाहर ले गया। इसके बाद पार्टाी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चैन की सांस ली।

यह भी पढ़ें- Karnataka Election results 2023: ये पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र का पहला चुनाव है

शिगगांव से बसवराज बोम्मई ने लड़ा है चुनाव

गौरतलब है कि शिगगांव विधानसभा सीट बसवराज बोम्मई का निर्वाचन क्षेत्र है। वह यहां से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पठान यासिर हमेद खान से है। 2018 के चुनाव में बोम्मई ने कांग्रेस के सैयद अजीमपीर खदरी को 9,503 मतों के अंतर से हराया था।

यह भी पढ़ें- Karnataka Election results 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक सबसे कम उम्र में मंत्री बने थे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान