कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। आइए जानते हैं उनकी राजनीति कहानी...

बेंगलुरु. कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। वे चुनाव जीत गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्धंद्धी निर्दलीय एसपी नागाराज गौड़ा रहे।यहां से विजयेंद्र येदियुरप्पा को 81000 से अधिक वोट मिले। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी एसपी नागाराज गौड़ा ने 70000 से अधिक वोट हासिल किए। आइए जानते हैं उनकी राजनीति कहानी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं बी.वाई विजयेंद्र

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। कर्नाटक के शिमोगा जिले में शिकारीपुरा विधानसभा सीट से बीवाई विजयेंद्र चुनाव लड़े हैं। इससे पहले उनके पिता येदियुरप्ता इसी सीट से चुनाव लड़ते थे। येदियुरप्पा ने अब सक्रिय राजनीति न करने का फैसला किया है।इसी वजह से उनके बेटे को टिकट दिया गया।

बीवाई विजयेंद्र की एजुकेशन प्रॉपर्टी और क्रिमिनल केस

बीवाई विजयेंद्र पर कुल 2 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। प्रोफेशनल ग्रेजुएट विजयेंद्र बैंगलोर यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 126 करोड़ रुपए है। बीवाई विजयेंद्र पर करीब 34 करोड़ रुपए की देनदारी भी है।

यह भी जानिए

कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ था। इसे 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक बताया गया।

यह भी पढ़ें

Karnataka Assembly Election Results Live 2023: पूरी डिटेल्स

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: पूरी डिटेल्स