
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए कांग्रेस ने पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 61 नेताओं के नाम हैं। ये चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे।
पार्टी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्टी ने 61 पर्यवेक्षकों में से 5 को बैंगलोर शहर में नियुक्त किया है। पूर्व पीसीसी प्रमुख एन. रघुवीरा रेड्डी, एमआरसीसी के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, सांसद बेनी बेहानन, सांसद कार्ति चिदंबरम और सांसद जोथिमनी बैंगलोर शहर में चल रही चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे।
10 मई को होगा मतदान
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। 224 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव हो रहा है। मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। इसी दिन नतीजे आएंगे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। JDS द्वारा भी दोनों दलों को कड़ी टक्कर दी जा रही है।
बीजेपी के पास हैं 119 विधायक
बीजेपी के सामने सरकार बचाने की चुनौती है। कर्नाटक में 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। भाजपा फिर से सत्ता में कामयाब रही तो रिकॉर्ड बनाएगी।कांग्रेस और JDS भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप की बाढ़ आ गई है। वर्तमान में कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी के पास 119 विधायक, कांग्रेस के पास 75 विधायक और JD(S) के पास 28 विधायक हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.