ओपिनियन पोल जन की बात (Jan ki baat) में कर्नाटक के किस जोन में किस पार्टी की कैसी स्थिति है इसका सर्वे किया गया है। इसमें यह भी पता चला है कि किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं।
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। ये सीटें राज्य के छह जोन में बंटी हैं। Jan ki Baat ने सभी 6 जोन में आने वाली 224 सीटों पर एक मेगा सर्वे किया है। एशियानेट न्यूज हिंदी पर पढ़िए कर्नाटक के सभी विधानसभा सीटों पर ओपीनियन पोल के मुताबिक किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
'जन की बात' सर्वे 15 मार्च से 11 अप्रैल तक किया गया। इसका सैंपल साइज 20 हजार था। जन की बात एक ऐसा प्रिडिक्शन मॉडल है जो राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों की सटीक भविष्यवाणी करता है। यह सर्वे रैंडम सैंपलिंग पर आधारित है। इसमें डेटा एनालिस्ट और फील्ड एक्सपर्ट्स जमीनी स्तर से जानकारियां और लोगों के विचारों को बतौर सैंपल प्राप्त कर एक निर्णय पर पहुंचते हैं। इस सर्वे ने 2018 के कर्नाटक चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव समेत कुल 36 चुनावों की सटीक भविष्यवाणी की है।
कर्नाटक का ओल्ड मैसूर क्षेत्र: यहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। इस क्षेत्र में 57 सीटें हैं। इनमें से 23 पर कांग्रेस को जीत मिल सकती है। वहीं, JDS को 22 और भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिल सकती है।
| जिले का नाम | भाजपा | कांग्रेस | JDS |
| तुमकुर | 4 | 5 | 2 |
| चिकबलपुर | 1 | 3 | 1 |
| कोलार | 0 | 3 | 3 |
| रामनगरम | 0 | 2 | 2 |
| मांड्या | 0 | 2 | 5 |
| मैसूर | 2 | 4 | 5 |
| चामराजनगर | 2 | 2 | 0 |
| कोडगु | 2 | 0 | 0 |
| हासन | 1 | 2 | 4 |
कर्नाटक का बेंगलुरु क्षेत्र: 32 विधानसभा सीटों वाले इस जोन में बीजेपी को कांग्रेस पर थोड़ी सी बढ़त दिख रही है। बीजेपी को 15, कांग्रेस को 14 और JDS को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है।
| जिला | बीजेपी | कांग्रेस | JDS |
| बेंगलुरु शहरी | 14 | 13 | 1 |
| बेंगलुरु ग्रामीण | 1 | 1 | 2 |
मध्य कर्नाटक क्षेत्र: इस क्षेत्र में 26 सीटें हैं। यहां बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त दिख रही है। बीजेपी को 13, कांग्रेस को 12 और JDS को एक सीट मिल सकती है।
| जिला | भाजपा | कांग्रेस | JDS |
| चित्रदुर्ग | 2 | 4 | 0 |
| दावणगेरे | 4 | 4 | 0 |
| चिकमंगलूर | 3 | 2 | 0 |
| शिवमोगा | 4 | 2 | 1 |
हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र: 40 विधानसभा सीटों वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। यहां कांग्रेस को 23, भाजपा को 16 और JDS को एक सीट मिल सकती है।
| जिला | बीजेपी | कांग्रेस | JDS |
| विजयनगर | 2 | 2 | 0 |
| बेल्लारी | 2 | 3 | 0 |
| कोप्पल | 3 | 2 | 0 |
| यादगीर | 0 | 4 | 0 |
| रायचुर | 2 | 4 | 1 |
| बिदर | 3 | 3 | 0 |
| गुलबर्गा | 4 | 5 | 0 |
मुंबई कर्नाटक क्षेत्र: इस इलाके में विधानसभा की 50 सीटें हैं। यहां बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में है। पार्टी को 31 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 19 सीटें मिलने की संभावना है।
| जिला | बीजेपी | कांग्रेस | JDS |
| विजयपुरा | 4 | 4 | 0 |
| बागलकोट | 5 | 2 | 0 |
| बेलगावी | 11 | 7 | 0 |
| धारवाड़ | 4 | 3 | 0 |
| हावरी | 4 | 2 | 0 |
| गडग | 3 | 1 | 0 |
तटीय कर्नाटक क्षेत्र: तटीय कर्नाटक में विधानसभा की 19 सीटें हैं। यहां भी भाजपा अच्छी स्थिति में दिख रही है। पार्टी को 16 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहां, कांग्रेस को सिर्फ 3 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
| जिला | बीजेपी | कांग्रेस | JDS |
| उत्तर कर्नाटक | 5 | 1 | 0 |
| उदुपी | 5 | 0 | 0 |
| दक्षिण कन्नड़ | 6 | 2 | 0 |
