नेहा हत्याकांड: बेटी के मर्डर पर कांग्रेस नेता ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप, परेशानी में सिद्धारमैया सरकार

Published : Apr 20, 2024, 03:25 PM ISTUpdated : Apr 20, 2024, 03:43 PM IST
Neha Hiremath Murder Protest

सार

नेहा हत्याकांड को लेकर कर्नाटक में राजनीति तेज हो गई है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेता द्वारा बेटी की हत्या के बाद 'लव जिहाद' का आरोप लगाया गया है। 

बेंगलुरु। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया जाना है। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। इस बीच कांग्रेस नेता की बेटी की जघन्य हत्या से राज्य की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। इस घटना में सीएम सिद्धारमैया की सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। भाजपा की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि राज्य में हिंदुओं की जान सुरक्षित नहीं है।

बीते दिनों कांग्रेस नेता और पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमठ की जघन्य हत्या की गई थी। आरोपी का नाम फयाज खोंडुनाईक है। उसने नेहा के शरीर में सात बार चाकू मारा था। निरंजन हिरेमथ ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या लव जिहाद के चलते हुई है। उनके इस बयान ने कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। दूसरी ओर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। सरकार के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नेहा की हत्या के खिलाफ बीवीबी कैंपस के सामने विरोध प्रदर्शन किया है।

 

 

नेहा हिरेमठ हुबली के एक कॉलेज में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी फयाज पहले उसका सहपाठी था। नेहा की हत्या के बाद पुलिस ने फयाज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को शक है कि फयाज ने नेहा की हत्या उसकी बातें नहीं मानने के चलते की है। पूछताछ के दौरान फैयाज ने दावा किया है कि दोनों के बीच पहले रिश्ते थे, लेकिन कुछ समय से नेहा उससे बचने की कोशिश कर रही थी।

नेहा हत्याकांड के चलते कांग्रेस-भाजपा के बीच राजनीतिक जंग तेज

नेहा हत्याकांड को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक जंग तेज हो गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि हत्या निजी वजह से की गई। वहीं, बीजेपी ने कहा है कि राज्य में किसी की जान सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने संदेह जताया है कि घटना की वजह लव जिहाद हो सकती है।

प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार में कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपनी तुष्टिकरण की राजनीति बंद करनी चाहिए। उन्हें एक "विशेष समुदाय" के साथ खास व्यवहार बंद करना चाहिए। हालांकि, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अभी तक कोई "लव जिहाद" एंगल नहीं है।

यह भी पढ़ें- आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव के लिए नए कानून बनने जरूरी, जानें लीगल सिस्टम पर और क्या बोले CJI चंद्रचूड़

नेहा के पिता ने कहा- आरोपी दे रहा था धमकी

नेहा के पिता और कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने हत्याकांड को 'लव जिहाद' का मामला बताया है। उन्होंने मीडिया से कहा, “फयाज ने मेरी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। इसके पीछे गिरोह का हाथ है। गिरोह ने मेरी बेटी को फंसाने या मार डालने की योजना बनाई थी। वे उसे धमकी दे रहे थे। मेरी बेटी ने उनकी धमकियों पर ध्यान नहीं दिया था।”

यह भी पढ़ें- आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, इस तारीख को पता चलेगा अंदर रहेंगे या बाहर?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान