
South African Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में चीतों का एक और ग्रुप यहां पहुंचने वाला है। इस बार यह चीते साउथ अफ्रीका के जंगलों से लाए जा रहे हैं। 12 चीतों के एक ग्रुप को जल्द ही भारत लाने की तैयारी है। बीते छह महीने से इन चीतों को क्वारंटीन किया गया है। साउथ अफ्रीका के चीतों के मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पहुंचते ही यहां चीतों की संख्या 20 हो जाएगी।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से लाए चीते छोड़े गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बीते 17 सितंबर को था। अपने 72वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था।
7 मेल और 5 फीमेल चीते लाए जा रहे
कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की एक मीटिंग हुई। इसमें चीतों को साउथ अफ्रीका से लाए जाने की तैयारियों से संबंधित कूनो पार्क के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया था। इसमें बताया गया था कि दक्षिण अफ्रीका में क्वारंटीन किए गए चीतों में 7 मेल और पांच फीमेल हैं।
सबसे तेज रफ्तार वाला जानवर है चीता
चीता का वैज्ञानिक नाम एसिनोनिक्स जुबेटस है। दुनिया का सबसे तेज रफ्तार वाला जानवर चीता है। यह महज 3 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। हालांकि, इतनी तेज रफ्तार वह 30 सेकेंड तक ही कायम रख सकता है। लेकिन इतना समय तक स्पीड उसके शिकार के लिए पर्याप्त है। हालांकि, भारत में पिछले 70 साल से चीता विलुप्त जानवर था। 1948 में छत्तीसगढ़ की कोरिया रियासत के राजा रामानुज प्रताप सिंहदेव ने बैकुंठपुर से लगे जंगल में तीन चीतों का शिकार किया था। ये देश के आखिरी चीते थे। 1952 में घोषणा की गई थी कि भारत में कोई चीता नहीं है।
स्मिथसोनियन नेशनल जू एंड कंजर्वेशन बायोलॉजी इंस्टीट्यूट के अनुसार चीतों की विशेषता उनके पतले लंबे पैरों वाले शरीर के साथ खास तरह के पंजे होते हैं। दौड़ते वक्त लंबे और मजबूत नाखून चीता को अच्छी ग्रिप देते हैं। चीता के सिर का आकार छोटा और आंखें बड़ी होती हैं। वयस्क चीते पीले और भूरे रंग के होते हैं। इनके शरीर पर काले रंग के गोल या अंडाकार धब्बे होते हैं। पूंछ पर चार से छह काले छल्ले होते हैं।
यह भी पढ़ें:
Year ender 2022: कटार से भी तेज चली इन नेताओं की जुबान...पढ़िए वह बयान जिससे मच चुका है कत्लेआम
पीएम मोदी की साल 2022 की सबसे हिट फोटोज जिसने दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींची...
उमा भारती के 5 बयान: बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक पर किया कटाक्ष, इस वजह से विवादों में रहा पिछला बयान
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.