राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का तंज- 'अब तक अमेठी में मुद्दे ढूंढते रह गए, अब कांग्रेस प्रत्याशी'

Published : Apr 27, 2024, 01:51 PM ISTUpdated : Apr 27, 2024, 01:53 PM IST
 Smriti Irani

सार

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अभी तक हम लोग अमेठी में मुद्दे ढूंढते रह गए, अब हम कांग्रेस का प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं। 

नई दिल्ली। अमेठी और रायबरेली में किस टिकट देना है, इस मुद्दे पर विचार के लिए शनिवार शाम को कांग्रेस की बैठक होने वाली है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। राहुल गांधी 15 साल अमेठी से सांसद रहे थे। पिछले आम चुनाव में उन्हें यहां स्मृति ईरानी ने हराया था। 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से मैदान में उतरे। दूसरे चरण में वायनाड में शुक्रवार को मतदान हुआ। अब राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

अमेठी के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा में हो रही देर को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा, "अभी तक हम लोग अमेठी में मुद्दे ढूंढते रह गए, अब हम कांग्रेस का प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं।" स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की अमेठी यात्रा से पहले अयोध्या यात्रा को लेकर भी उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "उन्होंने राम मंदिर समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और अब वे राम मंदिर जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस स्टंट से चुनाव में वोट हासिल करने में मदद मिलेगी। जो राम का नहीं, वो काम का नहीं।"

प्रियंका गांधी और राहुल दोनों रायबरेली से लड़ना चाहते हैं चुनाव

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों रायबरेली से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। 2019 में स्मृति ईरानी ने यहां राहुल गांधी को 55,120 वोटों से हराया था। दूसरी ओर रायबरेली सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थीं। वह राज्यसभा चली गई हैं।

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी ने बढ़ाई नेताओं की परेशानी, फेज टू में हुई 64.7% वोटिंग, 2019 में 69.4% हुआ था मतदान

कांग्रेस के लिए अमेठी सिर्फ एक सीट से कहीं अधिक है। यह क्षेत्र 1967 से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहा है। संजय गांधी ने 1980 में अमेठी से जीत हासिल की थी। उनकी मृत्यु के बाद उनके भाई और राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने 1981 में अमेठी सीट जीती। सोनिया गांधी ने 1999 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। 2004 में राहुल गांधी पहली बार अमेठी से चुनाव लड़े थे।

यह भी पढ़ें- PM Modi Interview: मोदी ने की मतदाता-कार्यकर्ता और पत्रकारों से अपील, गर्मी बहुत है, खूब पानी पीयो-वोट जरूर डालो

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: कश्मीर विवाद, गैस महंगाई से UN की ‘डरावनी’ चेतावनी तक, जानें 10 ताजा खबरें
2 Minute Viral Video Scam: मात्र 2 मिनट का ये वीडियो उड़ा सकता है आपका पूरा बैंक बैलेंस, तुरंत करें ये 4 काम