PM मोदी ने हाल ही में Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से एक भावुक अपील की।

लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा किसी चीज पर जोर दे रहे हैं तो वो है 'मोदी की गारंटी'। अपने 10 साल के कामकाज को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने Asianet News को अब तक का सबसे इनडेप्थ इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजेश कालरा, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एशियानेक्स्ट डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अजीत हनमक्कानवार, एडिटर एशियानेट सुवर्णा न्यूज और सिंधु सूर्यकुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर, एशियानेट न्यूज ने देश के हर बड़े मुद्दे से जुड़े सवाल किए, जिनका पीएम ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी ने वोटर्स और कार्यकर्ताओं से की भावुक अपील

पीएम मोदी ने कहा- मैं मतदाताओं से प्रार्थना करूंगा कि चुनाव को सामान्य न लें। ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। गर्मी बहुत है, फिर भी मतदान अवश्य करें। मैं सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को कहूंगा कि इन चुनाव के दौरान पत्रकारों की सबसे ज्यादा दौड़-धूप होती है। उन पत्रकारों को, पॉलिटिकल वर्कर्स को मैं जरूर कहूंगा कि बहुत पानी पीजिए। धूप में इतना काम करते हैं, अपने आप को संभालिए।

PM Modi with Asianet News: Watch Full Interview

Asianet News Exclusive: PM Modi का धमाकेदार इंटरव्यू, 1st टाइम हर मुद्दे पर दिया इनडेप्थ जवाब