G20India: मेहमानों के भव्य वेलकम के लिए सज-धजकर तैयार हो रही मुंबई, जानिए क्या हो रहा है?

Published : Dec 08, 2022, 06:29 AM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 06:30 AM IST
G20India: मेहमानों के भव्य वेलकम के लिए सज-धजकर तैयार हो रही मुंबई, जानिए क्या हो रहा है?

सार

मुंबई में जी20 परिषद की बैठक से पहले यहां कायाकल्प की तैयारियां हो रही हैं। यानी मेहमानों के स्वागत के लिए इसे सजाया-संवारा जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थानीय निकाय(local civic bod) से मिशन मोड में शहर का सौंदर्यीकरण अभियान शुरू करने को कहा है।

मुंबई. मुंबई में जी20 परिषद की बैठक (G20 Council meeting in Mumba) से पहले यहां कायाकल्प की तैयारियां हो रही हैं। यानी मेहमानों के स्वागत के लिए इसे सजाया-संवारा जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थानीय निकाय(local civic bod) से मिशन मोड में शहर का सौंदर्यीकरण अभियान शुरू करने को कहा है। (यह तस्वीर दिल्ली की है, सारे देश के प्रमुख स्थलों पर ऐसी ही रोशनी की जा रही है)


मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुंबई सिविक अथॉरिटी से 5,000 स्वच्छता दूत (cleanliness ambassadors) की प्रतिनियुक्ति करने और मिशन मोड पर शहर का ब्यूटिफिकेशन करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक रिलीज के अनुसार, शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक में शहर के ब्यूटिफिकेशन प्रोजेक्ट्स का रिव्यू किया।

उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों को मुंबई के विजिबल चेंज के लिए ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करने का निर्देश दिया। शिंदे ने कहा कि जी20 परिषद महाराष्ट्र में कई बैठकें करने जा रही है और पहली मुंबई में होगी। शिंदे ने कहा-"हमारे राज्य और मुंबई को यह सम्मान मिला है (G20 परिषद की बैठकें आयोजित करने का) और इसके लिए शहर को बदलना चाहिए और मजबूती से ब्रांडिंग करनी चाहिए। मुंबई को सुंदर बनाने और विजिबल चेंजेंस और स्वच्छता के लिए 5,000 सेनिटेशन वर्कर्स नियुक्त किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि महत्वपूर्ण इमारतों, महत्वपूर्ण सड़कों, चौराहों, स्काईवॉक और फ्लाईओवर पर मिशन मोड पर रोशनी भी की जाना चाहिए।

फडणवीस ने निगम अधिकारियों को स्लम में कम्यूनटी वॉशिंग सेंटर स्थापित करने का सुझाव दिया। रिलीज में कहा गया है कि नगर निकाय कुल 187 सौंदर्यीकरण कार्य करने जा रहा है। बीएमसी ने एक अन्य विज्ञप्ति में कहा कि शिंदे और फडणवीस गुरुवार सुबह गेटवे ऑफ इंडिया पर शहर के सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।


भारत ने 1 दिसंबर को जी20 (ग्रुप ऑफ 20) की अध्यक्षता ग्रहण की थी। अगले दो महीनों में प्रभावशाली ब्लॉक से संबंधित 14 बैठकें मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर में आयोजित की जाएंगी। जी20 परिषद के विकास कार्य समूह की बैठक मुंबई में 13 से 16 दिसंबर तक होगी। 


जी20 की अध्यक्षता भारत ने 1 दिसंबर को संभाली थी। अगले साल भारत में जी20 समिट का आयोजन भारत में होगा। राज्यों या सरकारों के प्रमुखों के स्तर पर G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन अगले साल 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला है। इसके लिए इस महीने की शुरुआत में देश भर में 200 से अधिक तैयारी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 


दुनिया के ताकतवर देशों का एक समूह जी-20 है। इन देशों की इकोनॉमी दुनिया में टॉप पर रही है। इस समूह का गठन दुनिया के देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ाना है। जी-20  देशों की कुल जीडीपी दुनिया भर के कुल देशों की 80% है। पूरी दुनिया की 60% आबादी इन्हीं 20 देशों में रहती है। जी-20 में फ्रांस, इटली, जर्मनी, कोरिया, भारत, मेक्सिको, रुस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, अर्जेंटीना, तुर्की, ब्रिटेन, जापान, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें
G20 की अध्यक्षता के लिए दुनियाभर से मिलीं भारत को शुभकामनाएं, PM मोदी ने सबको tweet करके बोला थैंक्स
G20 summit: पीएम मोदी के साथ सभी दलों के प्रमुख नेताओं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया आयोजन को लेकर मंथन

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

प्रेमिका के परिवार ने इंजीनियर छात्र को मौत आने तक बैट से पीटा, शादी की बात करने बुलाया था घर
Arunachal Pradesh Accident: मजदूरों से भरी ट्रक 1000 फीट नीचे गिरी, 21 की मौत की आशंका