फोटू के पीछे क्या है: बाढ़ में उतरकर PM को कोसने वालीं Mamata Banerjee के इस Graph की कहानी twitter पर ट्रोल

इस Photo को देखकर आपको क्या लगता है? यही कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंचीं, ताकि लोगों की तकलीफें महसूस कर सकें। लेकिन यह तस्वीर twitter पर ट्रोल हो रही है, जानिए क्यों?

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2021 8:50 AM IST / Updated: Aug 11 2021, 02:28 PM IST

पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा चुनाव के दौरान व्हीलचेयर वाली PHotos तो सबको याद ही होंगी। पूरा चुनाव ममता बनर्जी ने पैर में पट्टा बांधकर व्हीलचेयर पर निकाल दिया था। लेकिन जैसे ही वोटिंग खत्म हुई; ममता बनर्जी प्लास्टर उतारकर व्हीलचेयर से खड़ी हो गई थीं। अब बाढ़ में उतरीं ममता बनर्जी के इस फोटो को भी प्री-प्लान ईवेंट(pre-plan event) बताया जा रहा है। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रोल है। हालांकि यह जांच का विषय है कि सच्चाई क्या, लेकिन twitter पर इसे शेयर करने वाले एक यूजर ने TheTelegraph अखबार की विश्वसनीय पत्रकारिता पर भी सवाल उठाए हैं।

The Telegraph के फोटोग्राफर ने प्लान किया थी यह तस्वीर!
हालांकि इसके कोई सबूत नहीं है, लेकिन twitter पर एक यूजर मिहिर झा(Mihir Jha) ने बाढ़ में उतरीं ममता बनर्जी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-टेलीग्राफ फोटोग्राफर ने ममता को बाढ़ वाली सड़कों पर एक फोटोशूट करने का सुझाव दिया। आगे लिखा-महिला(ममता बनर्जी) इस तरह के फोटोशूट के एक्सपोज होने से नहीं डरती। क्योंकि वह जानती है कि मीडिया( Leftist) उसका मजाक नहीं उड़ाएगी। न ही उसके कट्टरपंथी क्षेत्र को इसकी परवाह है। बता दें कि ममता बनर्जी पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में खुद बाढ़ का जायजा लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पानी में खड़े होकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और मीडिया से बात की। बाढ़ के लिए ममता ने मोदी सरकार को दोषी ठहराया।

The Telegraph और मोदी
यूजर ने कुछ पुरानी कटिंग शेयर करके अखबार को मोदी का घोर विरोधी बताया है। इसमें किसान आंदोलन से लेकर गुरुद्वारे आदि में पहुंचे मोदी का मजाक उड़ाया गया है। यूजर पहले भी The Telegraph की खबरों पर सवाल उठाता रहा है।

बाढ़ में उतरकर मोदी को कोसा
बाढ़ का प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता? यह सवाल अलग है लेकिन ममता बनर्जी दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को 'मानव निर्मित बाढ़' के लिए जिम्मेदार बताती रही हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ के कारण 7 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।  पूर्व और पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, साउथ 24 परगना और बीरभूम जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। ममता बनर्जी ने बाढ़ के लिए मोदी सरकार पर दोष मढ़ा है।

यह भी पढ़ें
फंसे राहुल गांधी: रेप पीडि़ता की पहचान उजागर करने के मामले में HC में याचिका, twitter अकाउंट भी सस्पेंड
Bengal Violence: TMC कार्यकर्ताओं पर भाजपा लीडर की पत्नी को बंधक बनाकर गैंग रेप के आरोप से बवाल
'हिंदुस्तान में रहना होगा; राम-राम कहना होगा' जैसे नारे से विवादों में घिरे BJP नेता twitter पर ट्रेंड

 

Share this article
click me!