
नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर और कांग्रेस सांसद शशि थरूर में एक बार फिर ट्विटर जंग छिड़ गई है। आईटी राज्यमंत्री ने कांग्रेस नेता के ट्वीट का जवाब देते हुए उनपर भाजपा के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में भाजपा के संविधान के एक पेज की फोटोकॉपी टैग किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य में स्पष्ट लिखा है कि पार्टी एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो सुदृढ़, समृद्ध और स्वालंबी राष्ट्र हो, जिसका दृष्टिकोण आधुनिक, प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध हो। साथ ही यह भी लिखा है कि एकात्म मानववाद पार्टी का मूल दर्शन होगा और भारत के संविधान में पार्टी की निष्ठा और आस्था होगी।
कांग्रेस नेता ने अखबार में प्रकाशित आईटी राज्यमंत्री के एक बयान पर बुधवार को ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को भारत के संविधान से मेल नहीं खाने वाली विचारधारा बताया।
राजीव चंद्रशेखर ने अपने बयान में कहा है कि भाजपा की विधारधारा भारत का संविधान है। इसपर कांग्रेस सांसद ने ट्वीट किया, "दिलचस्प: राज्यमंत्री राजीव (चंद्रशेखर), भारत सरकार कहते हैं कि भाजपा की विचारधारा भारत का संविधान है, लेकिन भाजपा का अपना संविधान कहता है कि उसकी विचारधारा हिंदुत्व है, जिसका उल्लेख भारत के संविधान में कहीं नहीं है! संघ परिवार का कहना है कि वह हिंदूराष्ट्र चाहता है, जो कि संविधान के भी खिलाफ है।"
राजीव चंद्रशेखर ने कहा- बेशर्मी से झूठ बोलते हैं थरूर
इसका जवाब देते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "कांग्रेसी वड्र्समिथ यानी शब्दों के जादूगर अपने वंशवादी नेता का अनुसरण करते हैं। बेशर्मी से झूठ (बोलते हैं)। भाजपा के संविधान के खिलाफ झूठ, बोलना नागालैंड में मतदाताओं को गुमराह करने के लिए एक भ्रष्ट पार्टी द्वारा हताशा में किया गया प्रयास है।"
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'भूकंप' के बीच BJP को झटका, AAP की शैली ओबेराय बनीं मेयर, पढ़िए इलेक्शन से लेकर अब तक क्या हुआ?
आईटी राज्यमंत्री ने अपने ट्वीट में आगे कहा, “कांग्रेस के दशकों के कुशासन के बाद नागालैंड अब एनडीपीपी-भाजपा की अगुवाई में प्रगति के पथ पर अग्रसर है।”
यह भी पढ़ें- शिवसेना चुनाव चिह्न मामला: सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट को राहत, चुनाव आयोग के फैसले पर नहीं लगी रोक
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.