मोदी 2.0 में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले मंत्रियों को इस बार जगह नहीं? स्मृ़ति, अनुराग ठाकुर सहित कई नामों को लेकर संशय

Published : Jun 09, 2024, 04:02 PM ISTUpdated : Jun 09, 2024, 04:10 PM IST
Smriti Irani

सार

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे नरेंद्र मोदी की कैबिनेट इस बार बदली-बदली सी होगी। मोदी 2.0 में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले मंत्री शायद इस बार न दिखें। 

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाले वह देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। तीन बार लगातार पीएम पद की शपथ लेने वाले नेता अभी तक केवल जवाहर लाल नेहरू ही थे। हालांकि, तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे नरेंद्र मोदी की कैबिनेट इस बार बदली-बदली सी होगी। मोदी 2.0 में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले मंत्री शायद इस बार न दिखें।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी को पिछले दो बार 2014 और 2019 की तरह अकेले पूर्ण बहुमत नहीं मिली है। इस बार बन रही नई सरकार को एनडीए के अपने सहयोगी दलों पर अधिक निर्भर होना पड़ेगा। ऐसे में सहयोगी दलों को समायोजित करने के लिए कई मंत्रियों को इस बार जगह नहीं मिलेगी।

मोदी 3.0 कैबिनेट में यह चेहरे नहीं दिख सकते?

बीजेपी सूत्रों की मानें तो इस बार स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, नारायण राणे सहित कई चेहरे ऐसे हैं जो मोदी 3.0 में नहीं दिखेंगे। स्मृति ईरानी इस बार अमेठी से करारी हार का सामना की हैं।

स्मृति ईरानी: 2019 में अमेठी में राहुल गांधी को हराकर सुर्खियों में आने वाली स्मृति ईरानी इस बार 2024 का चुनाव हार गई हैं। यह चुनाव इस बार गांधी परिवार के सहयोगी किशोरी लाल शर्मा ने जीती है। किशोरी लाल शर्मा से 1.6 लाख से अधिक मतों से स्मृति ईरानी इस बार चुनाव हारी हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। विपक्ष जब भी मोदी सरकार को घेरता था तो स्मृति ईरानी बतौर मंत्री और प्रवक्ता मोर्चा लेती हुई दिखती थीं।

अनुराग ठाकुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, मोदी 2.0 का एक जाना माना चेहरा है। कैबिनेट के निर्णयों की ब्रीफिंग हो या सरकार का बचाव करना, हर मोर्चा पर मंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर मुखर होकर दिखते थे। हालांकि, अनुराग ठाकुर इस बार भी संसदीय चुनाव जीते हैं लेकिन इस बार वह संभावित मंत्रियों की लिस्ट में नहीं हैं। ठाकुर के पास खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय था।

नारायण राणे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, मोदी 2.0 कैबिनेट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री थे। उन्होंने महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा चुनाव जीता है। लेकिन इस बार उनका भी नाम संभावित लिस्ट में नहीं है।

अजय मिश्र टेनी: मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे अजय मिश्र टेनी, लखीमपुर खीरी से चुनाव हार गए हैं।

अर्जुन मुंडा: झारखंड के पूर्व सीएम रहे अर्जुन मुंडा भी इस बार केंद्र सरकार में शामिल नहीं हो रहे।

अश्विनी चौबे: अश्विनी चौबे भी इस बार मंत्री नहीं बनाए जाएंगे। बीजेपी ने इस बार चौबे का टिकट काट दिया था।

जनरल वीके सिंह: केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी इस बार चुनाव नहीं लड़े थे और नई कैबिनेट में भी जगह नहीं मिलेगी।

इन मंत्रियों की भी छुट्टी

मोदी 2.0 कैबिनेट में रहीं साध्वी निरंजना ज्योति, विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, निशिथ प्रमाणिक, सुभाष सरकार, अजय भट्ट, राजकुमार रंजन सिंह को भी मंत्री नहीं बनाया जा रहा है।

मोदी 3.0 के संभावित मंत्री...

मोदी 3.0 कैबिनेट में कई पुराने चेहरों को दोहराया गया है। इनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, मनसुख मंडाविया, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, किरन रिजिजू, सीआर पाटिल, एल मुरुगन, हरदीप पुरी, गजेंद्र शेखावत का नाम है तो नए चेहरों में एमएल खट्टर, शिवराज चौहान, सुरेश गोपी, कमलेश पासवान और जितिन प्रसाद के नाम हैं। एनडीए के अन्य दलों के नेताओं में एचडी कुमारस्वामी, जयंत चौधरी, प्रताप जाधव, राम मोहन नायडू, सुदेश महतो, रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

आज शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, सुबह राजघाट और अटल समाधि पहुंच अर्पित की श्रद्धांजलि

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?