Make in India: भारत के 7 नए गेम-चेंजर मिसाइल सिस्टम जो बदल देंगे युद्ध की तस्वीर
भारत ने लॉन्च किए नए सस्ते और सटीक हथियार: बेबी ब्रह्मोस, प्रलय, अश्वनी, रुद्रम और हेलिना मिसाइलें। कम लागत में दुश्मन के एयर डिफेंस, टैंक और पनडुब्बियों को नष्ट करने का स्मार्ट और प्रभावशाली समाधान। कैसे ये हथियार बदल रहे रणनीति और सुरक्षा की दिशा।

India Cost-Effective Missiles: भारत अब हथियारों की दुनिया में बड़े-बड़े देशों को चौंका रहा है। कम लागत और ज़बरदस्त सटीकता वाला नया हथियार बेबी ब्रह्मोस (एयर-पिनाका) तेजी से चर्चा में है। इसे ‘बेबी’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह बड़ी बह्मोस मिसाइल जैसी सटीकता देता है, लेकिन कीमत सिर्फ 2.3 करोड़ रु. है। तुलना करें तो अमेरिकी हिमार्स की कीमत 20 करोड़ रु. है। क्या यही भारत का वो गेम चेंजर है जो सीमित बजट में दुश्मन के एयर डिफेंस को मात दे सके?
1. बेबी ब्रह्मोस (एयर-पिनाका): सटीक और शक्तिशाली
सबसे चर्चित है बेबी ब्रह्मोस (एयर-पिनाका)। इसे “बेबी” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह बह्मोस मिसाइल जैसी ही सटीक और शक्तिशाली है, लेकिन इसकी कीमत केवल 2.3 करोड़ रुपये के आसपास है। तुलना करें तो बह्मोस की कीमत 30-40 करोड़ और अमेरिकी HIMARS की कीमत लगभग 20 करोड़ है। यानी यह 10 गुना सस्ता और भारतीय सेना के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा है। यह अमेरिकी हिमार्स 20 करोड़ रु.) से 10 गुना सस्ता है।
2.प्रलय मिसाइल: क्या यह चीन सीमा पर खतरे की घंटी है?
क्या भारत कम खर्च में दुश्मन के एयर डिफेंस को भेद सकता है? हां, प्रलय मिसाइल यही कर सकती है। प्रलय मिसाइल प्रति यूनिट 25-30 करोड़ रु. की महंगी मिसाइल है, लेकिन हाल ही में इसे चीन सीमा पर तैनात किया गया। कम खर्च में दुश्मन की मजबूत एयर डिफेंस लाइन को तोड़ने की इसकी क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है।
3.अश्वनी ड्रोन: करोड़ों के टैंक को नष्ट करने का सस्ता तरीका
क्या 20-30 लाख रुपये की लागत में टैंक को नष्ट किया जा सकता है? अश्वनी ड्रोन इसे संभव बनाता है। यह सबसे किफायती और प्रभावी तरीका है करोड़ों के टैंकों को नष्ट करने का। भैरव फोर्स इसी तकनीक से लैस है और यह दुश्मन के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
4.रुद्रम: रडार और नेटवर्क को खत्म करने वाली मिसाइल
भारत की पहली स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल है रुद्रम। इसकी कीमत प्रति यूनिट 3-5 करोड़ रुपये है। यह दुश्मन के रडार और कम्युनिकेशन नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर सकती है। कम खर्च में ज्यादा असर, यही इसकी खासियत है।
5.स्मार्ट सिस्टम: पनडुब्बियों के लिए दुनिया का सबसे तेज़ और सस्ता समाधान
स्मार्ट सिस्टम मिसाइल और टारपीडो का हाइब्रिड है। इसकी लागत सिर्फ 5-8 करोड़ रु. है और यह पनडुब्बियों का सबसे तेज़ और सस्ता समाधान है।
6.हेलिना-धुवास्त्र: 1 करोड़ रु. की ‘दागो और भूल जाओ’ तकनीक
हेलिना-धुवास्त्र एंटी-टैंक मिसाइलें हैं, जो सिर्फ 1 करोड़ रु. की लागत पर ध्रुव और प्रचंड हेलिकॉप्टरों से दागी जाती हैं। ‘दागो और भूल जाओ’ तकनीक इसे बेहद खतरनाक बनाती है।
क्या ये हथियार भारत को युद्ध की दुनिया में सुपरपावर बना देंगे?
बेबी ब्रह्मोस, अश्वनी ड्रोन, प्रलय और रुद्रम जैसी मिसाइलें अब साबित कर रही हैं कि कम लागत में ज़बरदस्त ताकत संभव है। स्मार्ट सिस्टम और हेलिना-धुवास्त्र जैसी तकनीकें भारत को भविष्य के युद्ध में रणनीतिक बढ़त दे रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

