weather report: बस कुछ दिन और सहना पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए अपने राज्य के मौसम का मिजाज

Published : May 14, 2022, 07:03 AM ISTUpdated : May 14, 2022, 07:04 AM IST
weather report: बस कुछ दिन और सहना पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए अपने राज्य के मौसम का मिजाज

सार

अभी कुछ दिन और गर्मी सहन करनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून जल्द आने वाला है। 15 मई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहली बारिश होगी। जबकि केरल में 4 दिन पहले यानी 26 मई को प्रवेश करेगा। 

मौसम डेस्क. देश को अभी कुछ दिन और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून जल्द आने वाला है। 15 मई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहली बारिश होगी। जबकि केरल में 4 दिन पहले यानी 26 मई को प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को टेम्परेचर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मई को पहाड़ों पर तेज बारिश के आसार हैं। इसका असर यूपी के बरेली सहित कई राज्यों पर पड़ेगा।15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम में इन वजहों से आ रहा बदलाव
स्काईमेट वेदर(skymetweather) के अनुसार,एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 तक फैला हुआ है। एक अन्य चक्रवात परिसंचरण(yclone circulation) मध्य प्रदेश का उत्तर पश्चिमी भागों के ऊपर है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार तक फैली हुई है।

भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, एक और ट्रफ रेखा बिहार से उड़ीसा तक जा रही है। 16 मई से पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) आने की संभावना है।

इन राज्यों में लू और गर्मी का असर
राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर है। आजकल में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात के दिल्ली भागों में विदर्भ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लू(heat wave) चल सकती है। जबकि पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ स्थानों पर लू चल रही है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

 इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, दक्षिण कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, रायलसीमा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, मेघालय और असम के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के अलावा तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होती रही। कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें
हर रोज नहीं सप्ताह में 30-60 मिनट एक्सरसाइज भी आपको देगी लंबी उम्र, स्टडी का दावा
वक्त से पहले हो रहे हैं सफेद बाल, तो नाभि पर लगाए ये चीज, ब्लैक हेयर के साथ मिलेगा ये फायदा

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?