राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजेता बनी एमपी एकेडमी, एशियानेट से खेलमंत्री यशोधरा राजे बोली-युवाओं की जीत से रोमांचित

Published : Oct 13, 2021, 10:50 PM IST
राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजेता बनी एमपी एकेडमी, एशियानेट से खेलमंत्री यशोधरा राजे बोली-युवाओं की जीत से रोमांचित

सार

हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन्स एकेडमी की पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने वाली मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ही गोल्डेन रहा है। इस एकेडमी ने दो ओलंपियन अभी तक दिए हैं।

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (Hockey India) सब जूनियर मेन्स एकेडमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 को मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने जीत लिया है। चैंपियनिशन भोपाल में आयोजित थी। चैंपियनशिप में दूसरा स्थान ओडिशा नेवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर को तो कांस्य पदक राउंड ग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने हासिल किया है। 

एमपी हॉकी एकेडमी ने दिए हैं दो ओलंपियन

हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन्स एकेडमी की पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने वाली मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ही गोल्डेन रहा है। इस एकेडमी ने दो ओलंपियन अभी तक दिए हैं। 

 

खेल मंत्री ने कहा: एक दशक की मेहनत रंग ला रही

एशियानेट से विशेष रूप से बात करते हुए, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया (Yashodhara Raje Scindhia) ने कहा कि मैं युवाओं की इस जीत से रोमांचित हूं। एक दशक की मेहनत रंग ला रही है। पुरुषों की अकादमी ने इस साल की कांस्य विजेता टीम में 2 ओलंपियन दिए - विवेक सागर और नीलकांत शर्मा और अब सब जूनियर टीम ने बेहतरीन शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जूनियर टीम ने अपने करियर के प्रारंभ में ही वास्तव में सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेल खेलने में अपना विजेताओं वाला प्रदर्शन किया है। मुझे वास्तव में उन पर गर्व है।

 

यह भी पढ़ें:

पत्नी की हत्या के लिए बेडरूम में ले आया कोबरा, एक साल बाद कोर्ट ने किया न्याय, देश के इस अनोखे केस की कहानी हैरान कर देगी

Tension में PAK:आर्मी चीफ को नहीं जंच रहे इमरान, ऊपर से 10वां सबसे बड़ा कर्जदार हुआ मुल्क

भारत की अर्थव्यवस्था 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: आईएमएफ

कोरोना कैसे फैला? आखिर इस जांच से क्यों कतरा रहा चीन, डब्ल्यूएचओ को फिर बोला- No

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास