कौन है इम्तियाज खत्री, जो सुशांत सहित कई फिल्म स्टार के साथ दिख चुका है, अब लगा ड्रग सप्लाई का आरोप

Published : Sep 02, 2020, 12:31 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:21 PM IST
कौन है इम्तियाज खत्री, जो सुशांत सहित कई फिल्म स्टार के साथ दिख चुका है, अब लगा ड्रग सप्लाई का आरोप

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस की पड़ताल के दौरान बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। केस की जांच करते हुए एनसीबी ने मुंबई के 3 ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। रिया के भाई शोविक का भी ड्रग कनेक्शन सामने आया है। इस बीच सुशांत के एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरोगी ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। 

नई दिल्ली/मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस की पड़ताल के दौरान बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। केस की जांच करते हुए एनसीबी ने मुंबई के 3 ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। रिया के भाई शोविक का भी ड्रग कनेक्शन सामने आया है। इस बीच सुशांत के एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरोगी ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि इम्तियाज खत्री ड्रग की सप्लाई करते थे।

मुंबई के बिल्डर के बेटे हैं इम्तियाज खत्री
अशोक सरोगी ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई मामलों में ड्रग्स लिंक के आरोप हैं। उन्होंने इम्तियाज खत्री का नाम लिया है जो एक प्रसिद्ध मुंबई बिल्डर का बेटा है। वकील ने  दावा किया कि वह बॉलीवुड सेलेब्स और यहां तक कि राजनेताओं के बीच एक लोकप्रिय नाम है और अक्सर उनमें से कई लोगों के साथ स्पॉट किया जाता है। 

 

सुशांत के साथ भी दिखा है इम्तियाज खत्री
सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्डर इम्तियाज खत्री भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो साल 2017 का है।

 

श्रुति मोदी से सीबीआई ने की थी पूछताछ
सीबीआई की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर श्रुति मोदी से पूछताछ की थी। श्रुति ने सीबीआई से कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। रिया ही सुशांत के पैसों को लेकर सारा निर्णय करती थीं और वहीं सुशांत को दवाइयां भी देती थीं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?