
Nepal Rashtrapati election: नेपाल के राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आ गया है। रामचंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। नेपाल कांग्रेस के नेता पौडेल ने सुभाष नेमबांग को हराया है। पौडेल को 33,802 वोट मिले हैं। जबकि नेमबांग को 15,518 वोट मिले। पौडेल बिद्या देवी भंडारी का स्थान लेंगे। पौडेल इसके पहले नेपाल की संसद के स्पीकर भी रह चुके हैं।
पौडेल होंगे नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति...
रामचंद्र पौडेल, नेपाल कांग्रेस के नेता रहे हैं। वह नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए हैं। पौडेल को नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी सेंटर) सहित आठ दलों के गठबंधन के उम्मीदवार थे। उन्होंने संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों का वोट पाया था। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शेर बहादुर देउबा और पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड की पार्टी का समर्थन था तो हारने वाले प्रत्याशी सुभाष चंद्र नेमबांग को केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएम-यूएमएल का समर्थन हासिल था। केपी शर्मा ओली चीन के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।
882 इलेक्टोरल कॉलेज ने किए मतदान...
नेपाल के राष्ट्रपति चुनाव में 882 इलेक्टोरल कॉलेज सदस्य हैं। यह सदस्य नेपाल के राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। इनमें 275 मेंबर्स प्रतिनिधि सभा के हैं तो 59 मेंबर्स नेशनल असेंबली के हैं। इसके अलावा देशभर के विधानसभा से 550 मेंबर्स भी इलेक्टोरल कॉलेज के मेंबर्स थे। नेपाल चुनाव स्पेशलिस्ट्स के अनुसार इलेक्टोरल कॉलेज में एक सांसद के वोट का वेटेज 79 है तो विधायक का वेटेज 48 है। इस तरह कुल 52786 वोट राष्ट्रपति चुनाव के लिए पड़ने थे। चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम ने कहा कि 518 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों और संघीय संसद के 313 सदस्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। नेपाल में 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.