
Mumbai-Bengaluru Flight. क्या आप कभी किसी फ्लाइट के टॉयलेट में फंसे हैं, नहीं फंसे हैं तो किस्मत वाले हैं। क्योंकि जो व्यक्ति मुंबई-बेंगलुरू की फ्लाइट के टॉयलेट में 100 मिनट तक फंसा रहा, उसने जो महसूस किया होगा, वही जानता है। मंगलवार को मुंबई से बेंगलुरू की स्पाइस जेट फ्लाइट के टॉयलेट में एक व्यक्ति इसलिए फंस गया क्योंकि टॉयलेट का दरवाजा जाम हो गया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से दरवाजा खोला गया और बाहर निकलकर यात्री ने राहत की सांस ली।
स्पाइस जेट फ्लाइट में हुई घटना
यह घटना स्पाइस जेट फ्लाइट SG-268 में सामने आई है। हवाई जहाज को सोमवार रात करीब 10.55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन इसमें देरी हो गई और यह मंगलवार तड़के करीब 2 बजे टेक ऑफ कर पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लाइट के 14डी नंबर सीट पर बैठा यात्री उड़ान भरने के तुरंत बाद शौचालय गया। दुर्भाग्यवश शौचालय का दरवाज़ा खराब हो जाने के कारण वह अंदर ही फंस गया। वह पूरी उड़ान के दौरान अंदर ही फंसा रहा। एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ को जब इसकी जानकारी मिली तो वे पैसेंजर की मदद के लिए दौड़े। इससे पहले केबिन क्रू मेंबर्स ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली।
यात्री को शांत रहने के लिए दिया गया मैसेज
जब टॉयलेट का दरवाजा काफी प्रयास के बाद भी नहीं खुला तो एयर होस्टेस ने स्थिति की गंभीरता को समझा और यात्री को कागज पर एक मैसेज लिखकर अंदर डाला। इसमें यह बताया गया कि दरवाजा खोलने का प्रयास किया जा रहा है, आप शांत रहें और किसी तरह की हलचल न करें क्योंकि फ्लाइट तब उड़ान पर थी। यात्री से कहा गया कि वह कमोड का ढक्कन बंद करके आराम से बैठ जाए। विमान की लैंडिंग के बाद टेक्नीशियंस को बुलाकर दरवाजा खोला जाएगा। इसके बाद वह पैसेंजर पूरी यात्रा के दौरान कमोड पर ही बैठा रहा।
1 घंटे 42 मिनट बाद लैंड हुई फ्लाइट
उड़ान के बाद यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 3.42 बजे लैंड हुई और तुरंत इंजीनियर को विमान में चढ़ाया गया। फिर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खुल पाया। इस दौरान यात्री को क्लॉस्ट्रोफोबिया और चिंता का सामना करना पड़ा। घटना से बाद पीड़ित यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
यह भी पढ़ें
'टेंट में रखे हैं दो खिलौने' कर्नाटक मंत्री के कमेंट से बढ़ा विवाद, फिर कांग्रेस नेता ने दी यह सफाई?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.