गोवा से ही देश को दी तीन आयुर्वेद इंस्टीट्यूट्स की सौगात, पीएम बोले-आयुर्वेद पूरी दुनिया का मार्गदर्शक

Published : Dec 11, 2022, 06:25 PM ISTUpdated : Dec 11, 2022, 06:31 PM IST
गोवा से ही देश को दी तीन आयुर्वेद इंस्टीट्यूट्स की सौगात, पीएम बोले-आयुर्वेद पूरी दुनिया का मार्गदर्शक

सार

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद को वैश्विक पहुंच दी। हम राज्य के आयुष डॉक्टरों के लिए गोवा में आयुष मंत्रालय बनाएंगे।

PM Modi in Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र व गोवा की यात्रा पर हैं। महाराष्ट्र में विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने गोवा में आयुष इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। पणजी में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि ये 3 संस्थान आयुष हेल्थकेयर सिस्टम को गति देंगे। 30 से अधिक देशों ने आयुर्वेद को एक पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के रूप में मान्यता दी है। हमें अन्य देशों में भी आयुर्वेद को बढ़ावा देना है। 

आयुर्वेद हमें जीने का तरीका सीखाता

पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज के बारे में नहीं है, यह कल्याण को भी बढ़ावा देता है। आयुर्वेद हमें जीने का सही तरीका सिखाता है। उन्होंने कहा कि यह एक मार्गदर्शक है कि हम अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखें... हमने दुनिया के सामने 'वन अर्थ वन हेल्थ' का फ्यूचरिस्टिक विजन रखा है। इसका मतलब स्वास्थ्य के लिए एक सार्वभौमिक दृष्टि है। योग और आयुर्वेद दुनिया के लिए नई उम्मीद हैं। हमारे पास आयुर्वेद का परिणाम भी था और प्रभाव भी लेकिन प्रमाण के मामले में हम पिछड़ रहे थे। इसलिए आज हमें 'डेटा बेस्ड एविडेंस' का डॉक्युमेंटेशन करना है। 

गोवा से ही देश के तीन आयुर्वेद इंस्टीट्यूट्स का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM) गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NIH) दिल्ली का उद्घाटन गोवा से ही किया। 

गोवा में होगा आयुष मंत्रालय

पीएम मोदी के गोवा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ी घाेषणा की है। आयुर्वेद को गोवा में बढ़ावा देने के लिए गोवा सरकार ने आयुष मंत्रालय बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद को वैश्विक पहुंच दी। हम राज्य के आयुष डॉक्टरों के लिए गोवा में आयुष मंत्रालय बनाएंगे।

यह भी पढ़ें:

गोवा को मोपा एयरपोर्ट की सौगात, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, वीरभद्र सिंह के विरोधी यूथ लीडर से सीएम बनने की कहानी

गणित से मास्टर्स मुकेशअग्निहोत्री का पत्रकार से लेकर हिमाचल के डिप्टी CM तक का सफर

हिमाचल प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री: जानिए क्यों पिछड़ गईं प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू कैसे बढ़े आगे

हिमाचल में इस बार केवल एक महिला MLA, जानिए कब कितनी महिलाएं पहुंची विधानसभा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

CJP Protest 10 October: दिल्ली में 4,000 जवान तैनात, 2,800 लोगों पर खास नजर, जानें पूरा प्लान
Top 10 News: कांग्रेस का ‘काला दिवस’, RBI का झटका, मेसी का संन्यास, आज की 10 बड़ी खबरें