मन की बात में बोले पीएम मोदी- जंगल धरोहर और खादी हमारी पहचान, इसे बचाए रखें

Published : Jul 28, 2024, 01:16 PM ISTUpdated : Jul 28, 2024, 01:27 PM IST
PM Modi in Russia

सार

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि जंगल हमारी धरोहर है। पेड़-पौधे काट देंगे तो प्रकृति नष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही पीएम ने खादी और हैंडलूम को बढ़ावा देने पर जोर दिया। 

नेशनल न्यूज। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने नियमित कार्यक्रम ‘मन की बात’ में रविवार को लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जनता से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। पीएम ने अपने भाषण के दौरान कई प्रमुख मुद्दों को उठाया। राजस्थान के ‘कुल्हाड़ी बंद पंचायत’ अभियान के जिक्र के साथ जंगल काटने से रोकने और खादी को बढ़ावा देने पर भी मन की बात में जोर दिया गया। इसके अलावा भी पीएम ने कई जरूरी मुद्दों पर अपने विचार रखे। पेश है मन की बात के कुछ अंश…

हर घर तिरंगा अभियान हुआ पॉपुलर
पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस करीब आ गया है। इसका असर अभी से दिख रहा है। पीएम ने कहा कि जब पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान चलाया था तो शायद ही कोई घर रहा होगा जहां छतों पर तिरंगा नहीं लगा होगा। तमाम संस्थाओं ने लोगों के घरों में जाकर तिरंगा वितरित किया था। आज की तारीख में घर-घर तिरंगा अभियान एक उत्सव बन गया है। अब तक कारों और टेबल पर भी रखने के लिए तिरंगे मिलते हैं।  

पीएम बोले, पेड़-पौधे और जंगल को बचा रखें
पीएम नरेंद्र मोदी ने  कहा कि पेड़ पौधे और जंगल हमारे देश की धरोहर हैं। इनसे हरियाली रहने के साथ ताजी हवा का बहना भी बना रहता है। वातावरण की शुद्धता का एहसास होता है। जंगल कट जाएंगे तो कुछ नहीं बचेगा। पिछले पर पेड़ लगाने पर जोर दिया गया था। इस बार पेड़ न काटने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के रणथंभौर से ‘कुल्हाड़ी बंद पंचायत’ अभियान शुरू किया गया था। रणथंभौर के आसपास के गांवों में स्थानीय समुदाय ने शपथ ली है कि वह जंगल में कुल्हाड़ी लेकर नहीं जाएंगे। लोगों की इस पहल से रणथंभौर के जंगल भी हरे भरे हो गए हैं। 

पढ़ें 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा, संस्कृत भाषा को बचाए रखें और मां के नाम पर पौधे लगाएं

बाघों के लिए जंगल में बेहतर माहौल बनेगा
जंगल न काटने से बाघों के लिए बेहतर माहौल बनेगा। पीएम ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ मित्र कार्यक्रम की सराहना की। बताया कि यहां लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि बाघ और स्थानीय लोगों के बीच कोई टकराव न हो। आंध्र प्रदेश की नल्लामलाई की पहाड़ियों पर रहने वाले चेन्चू जनजाति के प्रयास भी सराहनीय हैं। यहां टाइगर्स ट्रैकर्स के रूप में जंगल के वन्य जीवों ने बारे में सारी जानकारी जुटाई हैं और वन्य जीवों की निगरानी करते हैं। वहीं महाराष्ट्र के ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व बाघों का बसेरा है। यहां ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया गया है।

खादी हमारी पहचान, इसे बचाए रखें: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि खादी हमारी और देश की संस्कृति से जुड़ी है। आज विदेशों तक खादी के वस्त्रों की डिमांड हो रही है। हमें अपनी इस संस्कृति को बचाकर रखना होगा। खादी का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ के पार पहुंचा है। हम खादी को और बेहतर और खूबसूरत तरह से पेश कर सकते हैं। आज खादी की ब्रिकी में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खादी से हैंडलूम इंडस्ट्री बढ़ रही है जिससे रोजगार के अवसर भी निकल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा रोजगार महिलाओं को मिल रहा है जिससे वह आत्मनिर्भर बन रही हैं।

15 अगस्त आ रहा है खादी खरीदने का बेहतर समय: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आप फैंसी ड्रेस तो कई सारे खरीदते हैं लेकिन स्वतंंत्रता दिवस आ रहा है। ये आजादी का महीना है ऐसे में खादी खरीदने के लिए सबसे बढ़िया मौका है। इस बार खादी पहनकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाइए। पीएन ने कहा कि आजकल हैंडलूम के उत्पादों की बिक्री बढ़ गई है। इसमें कई वैरायटी भी आ गई हैं जिससे यह फैशन फ्रेंडली बन चुका है। पीएम ने कहा कि इस बार हम सब मिलकर 7 अगस्त को हम सब ‘नेशनल हैंडलूम डे’ मनाएंगे।

नशा छुड़ाने में मदद करेगा मानस केंद्र
पीएन ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार ने विशेष मानस केंद्र खोल रखा है। मानस की हेल्पलाइन और पोर्टल लॉन्च किया गया है। सरकार ने इसके लिए टॉल फ्री नंबर 1933 भी जारी किया है। इस पर कॉल कर आप सलाह भी ले सकते हैं या रीहैबिलिटेशन के लिए बात कर सकते हैं।

पीएम ने प्रोजेक्ट परी का भी जिक्र किया
पीएम मोदी ने कहा कि प्रोजेक्ट परी को हमने लॉन्च किया है ताकि चित्रकारों को उनकी कला दिखाने का अवसर मिल सके। इससे शहर को सुंदर बनाए जाने के साथ कलाकारों को रोजगार भी मुहैया कराया जा सकता है। शहर की दीवारों, चौराहों और प्रमुख इमारतों पर हमें बढ़िया पेंटिंग देखने को मिलती है ये प्रोजेक्ट परी से जुड़े कलाकारों के जरिए ही बनाई जाती है। इस प्रोजेक्ट के जरिए इन काम भी मिलता है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला