
PM Modi interaction with Chandrayaan-3 scientists: दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरू जाएंगे। यहां वह चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मीटिंग करेंगे। सुबह सवेरे मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली लौट आएंगे। पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी सुबह करीब छह बजे बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साउथ अफ्रीका प्रवास के दौरान चंद्रयान-3 ने चांद पर लैंडिंग की थी।
क्या है पीएम मोदी का बेंगलुरू का मिनट्स टू मिनट्स?
पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरू एयरपोर्ट पर 26 अगस्त को सुबह 5.55 मिनट पर पहुंचेंगे। यहां सुबह 6 बजे से 6:30 तक रूकने के बाद वह सड़क मार्ग से इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) पहुंचेंगे। करीब सवा सात बजे ISTRAC पहुंचने के बाद यहां इसरो के वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे। वैज्ञानिक, उनको चंद्रयान-3 के बारे में जानकारियां देंगे। यहां बातचीत के बाद पीएम मोदी साढ़े आठ बजे सुबह, बेंगलुरू एयरपोर्ट वापस लौट आएंगे। 8.35 बजे वह विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगे। सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान ने 8 मीटर की दूरी तय की
शुक्रवार 25 अगस्त को इसरो (ISRO) ने बताया कि चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान ने 8 मीटर की दूरी तय की है। इसके अलावा रोवर से जुड़े पेलोड LIBS और APXS ऑन हैं और अच्छी तरह काम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर लगे सभी पेलोड भी सुचारू तरीके से अपना काम कर रहे हैं। 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम ने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत चांद के किसी भी क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया। इसस पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही ऐसा कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें:
भारत-ग्रीस के बीच सदियों पुराना रिश्ता, यह रिश्ता संस्कृति और सभ्यता की है: पीएम मोदी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.