ग्रीस की एक दिनी यात्रा पर एथेंस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीस और भारत के रिश्ते सदियों पुराने हैं।

PM Modi Greece Visit: ग्रीस की एक दिनी यात्रा पर एथेंस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीस और भारत के रिश्ते सदियों पुराने हैं। ये रिश्ते सभ्यता और संस्कृति के हैं। ग्रीस और भारत उन रिश्तों को आगे बढ़ा रहे हैं। ग्रीस सरकार ने मुझे सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया है। इस सम्मान के हकदार आप हैं, 140 करोड़ भारतीय हैं। यह सम्मान मां भारती के संतानों को समर्पित करता हूं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विश्व में भारत की भूमिका तेजी से बदल रही

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नए वर्ल्ड आर्डर की तरफ बढ़ रही है। भारत के बढ़ते सामर्थ्य के साथ विश्व में भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। कुछ दिन बाद भारत में जी-20 का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जी20 का प्रेसिडेंट होने के नाते भारत ने इसकी जो थीम तय की है उसे विश्व बंधुत्व की भावना नजर आती है। यह थीम है-वसुधैव कुटुंबकम, वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर। पीएम मोदी ने कहा कि आज आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक हो, सभी भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की तारीफ करते नहीं थकते हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां में भारत में निवेश करने की होड़ मची हुई है। आज भारत दुनिया में पांचवें नंबर की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है।

भारत का साइंस, इनोवेनशन दुनिया में छा रहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी साइंस, अपनी टेक्नोलॉजी, अपने इनोवेशन के दम पर दुनिया में छा रहा है। भारत चंद्रमा के डार्कजोन में साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा लहरकर अपना सामर्थ्य दिखाया है।

जश्न मनाने अपनों के बीच पहुंचा हूं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की कामयाबी पर कहा कि जब जश्न का माहौल होता है तो मन करता है कि जल्द से जल्द परिवार के बीच पहुंच जाएं। मैं भी अपने परिवार के लोगों के बीच पहुंच गया। सावन के महीने में भारत ने एक अहम कामयाबी हासिल की है। हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले देश बन गए हैं। भारत को दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं। एथेंस आना बहुत खास है। इसका इतिहास बहुत पुराना है। मैं काशी का सांसद हूं। जो दुनिया के सबसे जीवंत स्थानों में से एक है। मेरा जन्म बड़नगर में हुआ। वो भी एथेंस की तरह ऐतिहासिक शहर है। वहां भी हजारों साल पुराने प्रमाण मिले हैं।

यह भी पढ़ें:

साऊथ अफ्रीका में ब्रिक्स समिट के दौरान शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच बातचीत की किसने की थी पहल?