Tripura elections: रैली में बोले मोदी-कांग्रेस और लेफ्ट के लोग छल-कपट में जुटे हैं, हमने त्रिपुरा को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा में दो रैलियां संबोधित करने पहुंचे। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगा। काउंटिंग दो मार्च को होगी। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को खत्म हो रहा है।

Amitabh Budholiya | Published : Feb 11, 2023 2:28 AM IST / Updated: Feb 11 2023, 02:00 PM IST

अगरतला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा में दो रैलियां संबोधित करने पहुंचे।  यहां धलाई जिले के अंबासा और गोमती में रैली रखी गई थी।अंबासा में मोदी ने कहा-त्रिपुरा चुनाव की मेरी यह पहली जनसभा है और यहां मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में, जहां तक मेरी नजर जा रही है…लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

https://t.co/aPVYHcG9O9

मोदी ने कहा-ये खुशी और उत्साह सही मायने में बताता है कि विकास का ये डबल इंजन रुकने वाला नहीं है। सभी दिशाओं से मजबूत आवाजें हैं 'फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार'! पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है। त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है... त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है, आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

मोदी ने कहा-कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कैडर को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पुलिस थानों तक पर सी.पी.एम. कैडर का कब्ज़ा था लेकिन भाजपा सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है। हमारा संकल्प पत्र यह साबित करता है कि भाजपा वही करती है, जो आप चाहते हैं और हम वही करते हैं जो आपकी प्राथमिकता होती है, जो आपकी जरूरत होती है। हमने अपने संकल्प पत्र में नए लक्ष्य के साथ नए कदम उठाने का फैसला लिया है। त्रिपुरा में गांव गांव तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम जारी है। पिछले आठ वर्षों में तीन गुना से ज़्यादा ऑप्टिकल फाइबर त्रिपुरा में बिछाए जा चुके हैं। त्रिपुरा दक्षिण एशिया का 'गेटवे' बनने की ओर अग्रसर है।

मोदी ने कहा मैंने त्रिपुरा में HIRA(Highways,Internet ways,Railways and Airways) के लिए वादा किया था, और आप इसे पूरा होते देख सकते हैं। त्रिपुरा में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी करने का काम तेजी से चल रहा है। गांवों को जोड़ने के लिए लगभग 5,000 किमी नई सड़कों का विकास किया गया है। आज 'आवास-आरोग्य-आय' की त्रिशक्ति त्रिपुरा को सशक्त बना रही है। पीएम आवास योजना ने यहां के गरीब लोगों का जीवन बदल दिया है। हमने बीते पांच साल में करीब करीब तीन लाख पक्के घर बना कर गरीबों को दिए हैं।

कांग्रेस और वामपंथी गरीब से केवल विश्वासघात करना जानते हैं। वो गरीब को कभी किसी चिंता से मुक्त नहीं कर सकते। भाजपा आपकी सेवक की तरह, आपके सच्चे साथी की तरह...आपकी हर चिंता दूर करने का काम दिन रात मेहनत कर के कर रही है।

त्रिपुरा को माता त्रिपुरा सुंदरी का आशीर्वाद प्राप्त है और भाजपा सरकार एक और 'त्रि शक्ति' के साथ राज्य की शक्ति को और मजबूत कर रही है - पहली शक्ति (Power) है-'आवास' (आवास/आवास), दूसरी है 'आरोग्य' ( स्वास्थ्य) और तीसरा 'आय' (आय) है।

कांग्रेस और लेफ्ट के लोग छल-कपट में जुटे हैं, कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिया है। इनको जाने वाला एक-एक वोट त्रिपुरा को पीछे धकेल देगा। इसलिए आपको केवल कमल के सामने वाला बटन दबाना है।

भाजपा ने पिछली सरकार के बांसों की कटाई और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को खत्म कर दिया है; इस कदम से आदिवासी समुदाय को काफी फायदा हुआ है। आज बांस के उत्पाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहे हैं।

pic.twitter.com/mVIdpxOMDw

 

बता दें कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगा। काउंटिंग दो मार्च को होगी। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को खत्म हो रहा है। यहां भाजपा को अपनी सत्ता बरकरार रखने एक बड़ी चुनौती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 फरवरी को अगरतला में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र(BJP manifesto Tripura Election) जारी किया था।

18 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। तीनों राज्यों के रिजल्ट 2 मार्च को आएंगे। त्रिपुरा के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी 2023 को जारी हुआ था। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2023 थी। त्रिपुरा में मतदाताओं की संख्या 28,13,478 है। विधानसभा में वर्तमान में 53 विधायक हैं। इनमें से 33 बीजेपी, 4 IPFT, 15 CPI(M) और कांग्रेस के 1 विधायक हैं। खाली सीटों की संख्या 7 है।

यह भी पढ़ें

Tripura Assembly Election: त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन के बाद नड्डा ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र

यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: PM मोदी बोले-यूपी को घोटालों के लिए जाना जाता था, किसी को कोई उम्मीद नहीं थी

 

Share this article
click me!