चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान किया था। त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा।

अगरतला. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज(9 फरवरी) को अगरतला में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र(BJP manifesto Tripura Election) जारी किया। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगा। काउंटिंग दो मार्च को होगी। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को खत्म हो रहा है। यहां भाजपा को अपनी सत्ता बरकरार रखने एक बड़ी चुनौती है। वहीं, सीपीआई(एम) और कांग्रेस भी सत्ता के लिए जोरआजमाइश में हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नड्डा ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद कहा

अन्य राजनीतिक दलों के विपरीत, भाजपा जब भी घोषणा पत्र लेकर आती है, विजन डॉक्यूमेंट के साथ आती है, तो वह उसके लिए कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि लोगों के प्रति, राष्ट्र के प्रति एक 'प्रतिबद्धता' होती है। 70 साल में कभी आपने सुना था कि नेता अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है। लेकिन जब भाजपा का नेता सामने आता है तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है और आगे का रोडमैप बताता है।

मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं एक ऐसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करता हूं, जिसके पास मोदी जी जैसा नेता है और जिसने देश में राजनीति की प्रकृति को पूरी तरह से बदल दिया है। हम विकास के लिए प्रयास करते हैं और जो हम करते हैं, उसे पूरा करते हैं।क्या आपने देश के इतिहास में किसी नेता को रिपोर्ट कार्ड के साथ आते देखा है?

यह केवल भाजपा है, जिसके नेता अपनी प्रगति का रिपोर्ट कार्ड और अपने भविष्य के पाठ्यक्रम के लिए रोडमैप लेकर आते हैं।2018 त्रिपुरा के लिए 'निकास द्वार' और 'प्रवेश द्वार' दोनों साबित हुआ है।

वामपंथी उग्रवाद, भ्रष्टाचार और अपराध के लिए 'निकास द्वार'; शांति, समृद्धि, भाईचारे, विकास और त्रिपुरा के महान उत्थान के लिए 'प्रवेश द्वार'। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में अब हम 'एक त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा, उन्नत त्रिपुरा' की ओर बढ़ रहे हैं।

हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत योजना और शैक्षिक विकास के माध्यम से गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने से लेकर कार्यात्मक नल जल कनेक्शन तक लोगों के जीवन के हर पहलू का त्रिपुरा के साथ-साथ देश में भी भाजपा सरकार द्वारा ध्यान रखा गया है। विशेष रूप से, न केवल '𝑱𝒐 𝑲𝒂𝒉𝒂 𝒕𝒉𝒂, 𝑲𝒊𝒚𝒂 𝑯𝒂𝒊', हमने वह भी किया जिसका वादा नहीं किया था! शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 50% स्टोर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं - इसका हमने वादा नहीं किया था।

https://t.co/Idtlpq8esA

Scroll to load tweet…

जेपी नड्डा ने उदयपुर स्थित गोमती में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन किए और पूजा की। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित रहे। नड्डा ने कहा-मैं जब भी त्रिपुरा आता हूं तो यहां जरूर पहुंचता हूं, यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। मेरी कामना है कि सभी मंगलमय रहें, यहां आकर मुझे एक नई उर्जा और ताकत मिलती है।

pic.twitter.com/74STbPp6xz

Scroll to load tweet…

18 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। तीनों राज्यों के रिजल्ट 2 मार्च को आएंगे। त्रिपुरा के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी 2023 को जारी हुआ था। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2023 थी।

त्रिपुरा में मतदाताओं की संख्या 28,13,478 है। विधानसभा में वर्तमान में 53 विधायक हैं। इनमें से 33 बीजेपी, 4 IPFT, 15 CPI(M) और कांग्रेस के 1 विधायक हैं। खाली सीटों की संख्या 7 है।

अमित शाह कर चुके हैं रैलियां

6 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियां की थीं। अमित शाह ने कहा था-यहां कांग्रेस और वाम दलों ने 50 साल तक शासन किया लेकिन राज्य का विकास नहीं हुआ। जबकि हमने 4 लाख परिवारों को घर में पीने का पानी दिया। वामपंथी भाइयों ने 27 साल के अपने शासन में केवल 24 हजार परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया था। व्यक्ति के गरिमापूर्ण जीवन के लिए शौचालय की सुविधा हो या घर में रसोई गैस सिलेंडर, सब कुछ भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। क्लिक करके पढ़ें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें

कांग्रेस को लेकर PM ने कहा- 'तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं'

आखिर सभापति धनखड़ और खड़गे में हुई ऐसी क्या बात कि सुनकर PM मोदी भी नहीं रोक सके हंसी, पूरे सदन में लगे ठहाके

राहुल गांधी का आरोप- गौतम अदाणी को बचा रहे पीएम मोदी, जांच पर नहीं की कोई बात