केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे। यहां चुनावी राज्य में भाजपा के अभियान को गति देने के लिए एक रोड शो में शामिल हुए।60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगा।

अगरतला(Agartala). केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे। यहां चुनावी राज्य में भाजपा के अभियान को गति देने के लिए एक रोड शो में शामिल हुए।60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगा। काउंटिंग दो मार्च को होगी। पढ़िए पूरी डिटेल्स

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विजय संकल्प जनसभा में बोले अमित शाह

यहां कांग्रेस और वाम दलों ने 50 साल तक शासन किया लेकिन राज्य का विकास नहीं हुआ। जबकि हमने 4 लाख परिवारों को घर में पीने का पानी दिया। वामपंथी भाइयों ने 27 साल के अपने शासन में केवल 24 हजार परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया था। व्यक्ति के गरिमापूर्ण जीवन के लिए शौचालय की सुविधा हो या घर में रसोई गैस सिलेंडर, सब कुछ भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है।

यहां कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने करीब 50 साल तक राज किया, लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ। न तो आदिवासी लोगों और न ही समाज के अन्य कमजोर वर्गों को सशक्त किया गया। अगर आप चाहते हैं कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा कि सरकार बने तो कमल का बटन दबाइए। वामपंथियों ने आपको अंधकार दिया था, हमने आपको अधिकार दिए हैं, हमने विनाश की जगह विकास और विवाद की जगह विश्वास दिया है।

अब यहां सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित हो रहा है।कांग्रेस, कम्युनिस्ट और मोथा सभी भ्रष्ट हैं। कांग्रेस ने आपको 'अंधकार' (डार्क) दिया, हमने आपको 'अधिकार' (अधिकार) दिया। मुझे दृढ़ विश्वास है कि आप सब यहां त्रिपुरा में 'कमल' खिलाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में कैडर राज और टोला बाजी की परंपरा को समाप्त कर त्रिपुरा को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम किया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में 50 फीसदी तक की कमी आई है। पहले पूरा पूर्वोत्तर बम धमाकों से गूंजता था अब यहां ट्रेन और हवाई जहाजों की आवाज आती है। हमने राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू कर सभी कर्मचारियों के साथ न्याय करने का काम किया है।

यह भी जानिए

अमित शाह की दक्षिण त्रिपुरा के संतिरबाजार और खोवाई में 'विजय संकल्प' रैलियां रखी गई थीं। अगरतला के बनमालीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो रखा गया था। केंद्रीय मंत्री के दौरे के मद्देनजर पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

शाह ने विधानसभा चुनावों के लिए भगवा पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में भाग लिया था। टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी त्रिपुरा पर फोकस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें

बेंगलुरु में India Energy Week: तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप पर मोदी की पहल, हम मदद को तत्पर हैं

Budget Session: अडानी मामले में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, PM मोदी कुछ क्यों नहीं बोल रहे?