पीएम नरेंद्र मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- विकास का इंजन बन रही यह ट्रेन

Published : May 18, 2023, 07:24 AM ISTUpdated : May 18, 2023, 05:53 PM IST
PM Narendra Modi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने 8000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पुरी (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा के लोगों को 8 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच चलेगी। उन्होंने पुरी और कटक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास के बाद सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव मिलेगा।

इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने कहा, "वंदे भारत ट्रेन, आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही है। आज जब वंदे भारत गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है। बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है। देश हर राज्य को लेकर आगे बढ़ रहा है।

संसाधनों के अभाव के कारण कोई राज्य पिछड़ना नहीं चाहिए

नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक समय था जब कोई नई टेक्नोलॉजी आती थी या नई सुविधा बनती थी तो दिल्ली या कुछ बड़े शहरों तक सीमित रह जाती थी। आज का नया भारत इस पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचा रहा है। ये वंदे भारत ट्रेन भारत ने अपने बलबूते बनाई है। आज भारत अपने बलबूते ही 5 जी टेक्नोलॉजी विकसित कर देश के दूर-सुदूर क्षेत्रों में ले जा रहा है। भारत के तेज विकास के लिए भारत के राज्यों का संतुलित विकास भी उतना ही आवश्यक है। आज देश का प्रयास है कि कोई भी राज्य संसाधनों के अभाव के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ना नहीं चाहिए।"

विकास का इंजन बन रही वंदे भारत ट्रेन

पीएम ने कहा, "वंदे भारत ट्रेन विकास का इंजन बन रही है। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक बन रही है। भारतीय रेलवे सबको जोड़ती है। वंदे भारत ट्रेन भी इसी परिपारी पर चलते हुए आगे बढ़ेगी। यह बंगाल और ओडिशा के बीच के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध को और मजबूत करेगी।

वंदे भारत ट्रेन से पर्यटन और कारोबार को होगा लाभ

पीएम ने पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन सुविधा की शुरुआत की। यह ट्रेन ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक व बालासोर और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर और पुरबा मेदिनीपुर जिलों से गुजरेगी। इससे पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

नरेंद्र मोदी ओडिशा में रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को समर्पित किया। उन्होंने संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन दोहरीकरण का लोकार्पण किया। अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन, मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-जमगा को जोड़ने के लिए बनी तीसरी लाइन और बिछुपाली-झरतरभा के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का पीएम ने उद्घाटन किया। इनसे ओडिशा के इस्पात, बिजली और खनन क्षेत्रों को लाभ होगा। इन रेल खंडों में यात्री यातायात पर दबाव कम होगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video