
PM Modi welcomed in Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई को दो-दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। दो वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ होने के बाद देश में यह संख्या दस हो गई है। मुंबई में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उसमें सफर भी किया। ट्रेन में स्कूली बच्चों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। एक स्टूडेंट ने उनको सस्कृत में गीत सुनाकर प्रधानसेवक का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने भी बच्चों को खूब शाबाशी दी और उनसे काफी देर तक चर्चा की।
मुंबई को दो-दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात…
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलापुर से मुंबई तक और शिर्डी से मुंबई तक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने दोनों ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से दोनों वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया।
पर्यटन और तीर्थ दोनों की संभावनाओं के द्वार खोलेगा वंदे भारत
पीएम मोदी ने ट्रेनों को रवाना करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।' पीएम ने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। इन ट्रेनों के शुरू होने से यहां के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक यात्रा हो सकेगी। यही नहीं यह सुविधा महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देंगे। यहां विकास की और संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इस उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य सरकार के कई सीनियर मिनिस्टर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.