
NEET 2024 irregularities: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी NEET 2024 के रिजल्ट में हुई कथित धांधली के खिलाफ मोर्चा खोल ली हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि NEET 2024 के नतीजों में हुई अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए। वैध शिकायतों के समाधान के लिए जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक हुआ, अब छात्र नतीजे घोषित होने में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगा रहे।
क्या कहा प्रियंका गांधी ने NEET 2024 रिजल्ट को लेकर?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने NEET 2024 के रिजल्ट पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा: पहले तो NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्र नतीजों में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। एक ही केंद्र के छह छात्रों के 720 में से 720 अंक लाने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं।
नतीजों की घोषणा के बाद छात्रों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर दु:ख जताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद देश भर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं। यह बहुत दुखद और चौंकाने वाला है।
प्रियंका गांधी ने पेपर लीक मामले में कार्रवाई नहीं करने पर प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि सरकार लाखों छात्रों की आवाज को क्यों नजरअंदाज कर रही है? छात्र नीट परीक्षा के नतीजों में धांधली से जुड़े सवालों के जवाब चाहते हैं। क्या इन वैध शिकायतों की जांच और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है?
क्या है नीट पर आरोप?
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 4 जून को प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित किए। नतीजे घोषित होने के बाद हंगामा मच गया। दरअसल, एक ही परीक्षा सेंटर के 6 स्टूडेंट ने टॉप रैंक हासिल किया है। नीट के इतिहास में पहली बार 67 कैंडिडेट्स ने टॉप किया है। छात्रों का आरोप है कि एक ही केंद्र के छह स्टूडेंट्स सहित 67 कैंडिडेट कैसे टॉप कर सकते हैं। यही नहीं 720 अंक पाने वालों के अलावा 719 और 718 नंबर पाने वाले रिजल्ट पर भी अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। यह इसलिए क्योंकि सवाल का जवाब सही हल करने पर 4 अंक और गलत करने पर 1 अंक काटा जाता है। ऐसे में 719 या 718 अंक कैसे किसी को मिला यह समझ से परे है और धांधली की ओर इशारा करता।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.