डिफेंस कमेटी की मीटिंग से राहुल गांधी का फिर वॉकआउटः डोकलाम पर चर्चा की इजाजत नहीं मिलने से हुए नाराज

Published : Jul 14, 2021, 10:56 PM IST
डिफेंस कमेटी की मीटिंग से राहुल गांधी का फिर वॉकआउटः डोकलाम पर चर्चा की इजाजत नहीं मिलने से हुए नाराज

सार

दिसंबर 2020 में भी कांग्रेस ने चीन का मुद्दा उठाया था लेकिन चर्चा नहीं होने पर वह मीटिंग छोड़ दिए। राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लेटर लिखकर शिकायत की थी और कहा था कि हमें मीटिंग में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

नई दिल्ली। मानसून सत्र के पहले ही दिल्ली का राजनीतिक पारा चढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक में लद्दाख के डोकलाम मामले पर चर्चा नहीं होने से नाराज राहुल गांधी ने मीटिंग का बॉयकाट कर दिया। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई सांसद बीच में ही मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गए। समिति में शामिल कांग्रेस सांसद डोकलाम पर चर्चा चाहते थे लेकिन कमेटी के चेयरमैन नहीं चाहते थे कि कोई चर्चा हो। 

कांग्रेस ने चीन के डोकलाम क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए चर्चा का प्रस्ताव रखा था। लेकिन चर्चा नहीं किए जाने से नाराज कांग्रेसी सांसदों ने मीटिंग का बहिष्कार कर दिया।

पिछले साल राहुल ने कमेटी की शिकायत स्पीकर से की थी

दिसंबर 2020 में भी कांग्रेस ने चीन का मुद्दा उठाया था लेकिन चर्चा नहीं होने पर वह मीटिंग छोड़ दिए। सीडीएस बिपिन रावत सभी सदस्यों को सैन्य बलों के यूनिफॉर्म की जानकारी दे रहे थे, तभी राहुल ने उन्हें टोकते हुए चीन का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने पूछा कि लद्दाख में भारत की तैयारी क्या है? इस पर चेयरमैन जुएल ओराम ने उन्हें टोक दिया। जिससे नाराज राहुल बैठकर छोड़कर चले गए थे। राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लेटर लिखकर शिकायत की थी और कहा था कि हमें मीटिंग में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 

फ्लाइट ले जाने वाला पायलट निकला सांसद, विमान में सवार हुए साथी सांसद देखकर रह गए हैरान

पीएम मोदी की एक्वाटिक गैलरी, रोबोटिक्स गैलरी और नेचर पार्क की अनोखी सौगात, अब दुनिया को रिझाएगा गुजरात

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक करें आवेदन, पीएम मोदी की अपीलः समाज के असली हीरोज को मिले अवार्ड

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले- 70 के दशक में नसबंदी का विरोध नहीं होता तो जनसंख्या नियंत्रित रहती

पीएम मोदी की सख्ती के बाद सक्रिय हुआ गृह मंत्रालयः राज्यों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली