राहुल गांधी ने मां सोनिया को दिया तोहफा, गोद में दी नन्ही 'नूरी', जानें कौन है ये

Published : Oct 04, 2023, 03:23 PM IST
dog

सार

राहुल गांधी ने विश्व पशु दिवस पर मां सोनिया गांधी को खास तोहफा दिया है। राहुल गांधी ने मां को ‘नूरी’ नाम की पपी गिफ्ट किया है। सोनिया गांधी ने पपी को देखते ही उसे गोद में उठा लिया। 

नेशनल डेस्क। गांधी परिवार में अब एक और मेंबर बढ़ गया है। चौंकिए मत, दरअसल राहुल गांधी ने आज अपनी मां सोनिया गांधी को विश्व पशु दिवस के अवसर पर एक पपी गिफ्ट किया है। सफेद और हल्के भूरे रंग का यह पपी बेहद क्यूट है। सोनिया को नूरी काफी पसंद और उन्होंने बेटे को इस खास तोहफे के लिए थैंक्स भी बोला।

जैक रसेल टेरियर नस्ल का पपी गिफ्ट किया
राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी को जैक रसेल टेरियर नस्ल का पपी भेंट किया है। इस दौरान उन्होंने पपी की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल की है। फोटो में वह नूरी को अपनी मां को देते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी नूरी को गोवा से खास अपनी मां के लिए लेकर आए हैं।

पढ़ें जाति आधारित जनगणना कराने की राहुल गांधी की मांग पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने किया आगाह

नूरी को लेने खुद गोवा गए थे राहुल
राहुल गांधी ने अपनी मां को नूरी नाम के पपी का खास गिफ्ट दिया है। अगस्त में हुई उनकी गोवा ट्रिप के दौरान ही जैक रसेल टेरियर नस्ल का यह पपी उन्हें काफी पसंद आ गया था। राहुल ने वर्ल्ड एनिमल डे पर नूरी को खुद गोवा जाकर खरीदा और मां के लिए लेकर आए। राहुल गांधी को डॉग्स काफी पसंद हैं।

पढ़ें गोल्डेन टेंपल में मत्था टेकने के बाद सेवादार बने राहुल गांधी, लंगर में बर्तन धोते दिखे

सोनिया ने गोद में ले लिया नूरी को
बेटे राहुल का तोहफा सोनिया गांधी को वाकई काफी पसंद आया। राहुल जब नूरी को लेकर उनके सामने पहुंचे तो वह काफी खुश नजर आईं। उन्होंने फौरन नूरी को गोद में उठा लिया। नूरी भी सोनिया के साथ खेलती दिखी। घर में और भी डॉग्स थे लेकिन नूरी को किसी ने नुकसान नहीं पहुंचाया। फिलहाल गांधी फैमिली इस नन्हे मेहमान का उत्साह के साथ स्वागत किया गया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें