
मुंबई. पोर्न वीडियो बनाकर उन्हें विदेश के एप्लिकेशन पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार राज कुंद्रा के रैकेट की हिस्सेदार गहना वशिष्ठ शुरुआत से ही विवादों में रही हैं। पहले बता दें कि फरवरी, 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पहला केस दर्ज करते हुए गहना वशिष्ठ सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा इस पोर्नोग्राफी मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता हैं।
तिरंगे के अपमान पर पिटाई
गहना वशिष्ठ मूलत: भोपाल से ताल्लुक रखती हैं। आरोप है कि एक्ट्रेस को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थीं। गहना अपने मड आइलैंड स्थित घर पर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। हालांकि अभी वे जमानत पर हैं। गहना सबसे पहले तिरंगे को बिकिनी बनाकर पहनने के बाद विवाद में आई थीं। तब कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी थी। जब मीडिया में काफी किरकिरी हुई, तब गहना ने स्वीकार किया था कि वो शूट उन्होंने यूं ही अपने एक दोस्त के कहने पर कराया था। लेकिन गहना का कहना था कि उनका लैपटॉप दोस्त के पास रह गया था। तिरंगे वाला फोटो उसी दौरान लीक किया गया होगा। इस मामले में गहना पर पत्थरों से हमला भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि नासमझी में उन्होंने तिरंगे का अपमान कर दिया था। उन्होंने माफी भी मांग ली थी। लेकिन इसके बाद भी वे नहीं सुधरीं। विवाद लगातार बने रहे।
भोपाल में विवाद खड़ा करके बंद करा दी थी फिल्म
करीब 9 साल पहले भोपाल में कल्पना लाजिमी(स्वर्गीय) की फिल्म कांच की शूटिंग के दौरान गहना प्रोड्यूसर राजीव कश्यप और डायरेक्टर कल्पना लाजिमी के बीच बड़े झगड़े की वजह बनकर चर्चाओं में आई थीं। इसके बाद यह फिल्म बंद हो गई। गहना के एक करीबी टीवी प्रोड्यूसर के मुताबिक, गहना को लेकर कल्पना और राजीव के बीच अनबन हो गई थी। कल्पना को गहना बिलकुल पसंद नहीं करती थीं, जबकि राजीव चाहते थे कि गहना फिल्म में रहे। इस बीच गहना ने यह अफवाह फैला दी थी कि उसके पिता भोपाल में एक बड़े अफसर हैं, ताकि कल्पना पर दबाव रहे। बाद में कुछ और विवाद पैदा हुए और कांच डिब्बा बंद हो गई। कल्पना लाजिमी ने तब राजीव कश्यप पर अय्याश होने तक के आरोप लगाए थे। उनका इशारा राजीव कश्यप और गहना के रिश्ते से था।
अति महत्वाकांक्षी लड़की हैं गहना
गहना से जुड़े उनके करीबी और दोस्त दो टूक कहते हैं कि गहना शुरू से ही अति महत्वाकांक्षी लड़की रही है। वो पैसों के लिए कुछ भी कर सकती है। भोपाल में वर्ष, 2009 में कुछ फैशन शो कर चुकीं गहना वशिष्ठ पहले वंदना तिवारी के नाम से जानी जाती थीं। यहां वे रोबोटिक साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आई थीं। करीब 22 साल की गहना काफी संघर्षों के बावजूद बी ग्रेड फिल्मों गुदगुदी जिंदगी, सरफरोशी, फिल्मी दुनिया में छोटे-मोटे रोल हासिल कर पाई थी। फिर उन्होंने विवादों के जरिये चर्चाएं बंटोरीं।
यह भी पढ़ें
पॉर्न फिल्मों पर बात के लिए राज कुंद्रा सहित 5 लोगों ने बनाया था H ग्रुप, यहीं फिक्स होता था मॉडल्स का पेमेंट
शिल्पा शेट्टी के पति ने नेताओं को बताया था पोर्न देखने वाला, गिरफ्तारी के बाद अब वायरल हो रहे पुराने ट्वीट
पॉर्न फिल्मों पर बात के लिए राज कुंद्रा सहित 5 लोगों ने बनाया था H ग्रुप, यहीं फिक्स होता था मॉडल्स का पेमेंट
सुबह-सुबह हुई शिल्पा शेट्टी के पति की मेडिकल जांच, अब होंगे कोर्ट में पेश, अश्लील फिल्में बनाने का है आरोप