Monsoon: दिल्ली-मुंबई से आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Published : Jun 25, 2023, 09:36 AM ISTUpdated : Jun 25, 2023, 11:28 AM IST
monsoon Car Care

सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest monsoon) दिल्ली और मुंबई से आगे बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्ताखंड समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest monsoon) दिल्ली और मुंबई से आगे बढ़ गया है। अगल कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्ताखंड समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पंजाब में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

8 जून को केरल पहुंचा था मानसून

इस साल मानसून 8 जून को केरल पहुंचा था। यह आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

रविवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार तड़के भारी बारिश और तूफान आया। सुबह 5.30 बजे तक प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम में 22 मिमी बारिश हुई। दिल्ली में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई जगह भूस्खलन हुआ, वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें बंद हो गईं। शिमला-कालका नैरो गेज खंड पर ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 जून को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 और 28 जून को आंधी आने और बिजली गिरने की संभावना है। इसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में 26 जून तक ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के कई हिस्सों में 26 जून तक ऑरेंज अलर्ट और 30 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को कुछ समय के लिए यात्रा से बचने की सलाह दी है और प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। राजधानी देहरादून में शनिवार रात से रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?