
भोपाल, मध्य प्रदेश. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (congress leader Digvijay Singh) के बयान अकसर मीडिया की सुर्खियां बनते हैं। वे जब भी कुछ बोलते हैं, राजनीतिक भूचाल आ जाता है। लेकिन अभी उनके 2 बयानों ने उनके विरोधियों का भी गुस्सा काफूर कर दिया है। जानते हैं आखिर ऐसा क्या बोल गए दिग्विजय...
पहले जानें बहुएं की वकालात का ताजा tweet
दिग्विजय सिंह ने एक tweet किया है। इसमें उन्होंने महिलाओं के सम्मान की अलग अंदाज में वकालात की है। दिग्विजय सिंह ने एक अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा-आज 01/10/2021 को हमें हमारे परिवार की बहुओं के सम्मान में “बहू दिवस” मनाना चाहिए। हर परिवार की बहू गृह लक्ष्मी है, उसका आदर सम्मान होना चाहिए।
बता दें कि दैनिक भास्कर के राजगढ़ संस्करण ने एक स्टोरी पब्लिश की है। दिग्विजय सिंह ने इसे ही शेयर किया है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ के ही रहने वाले हैं। खबर के अनुसार, नातरा प्रथा में महिलाओं की मदद करने वाली लाल चुनर गैंग ने एक अक्टूबर को 'बहूरानी दिवस' मनाने का ऐलान किया है। इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों में सास-बहुओं को साथ आमंत्रित किया जाएगा।
यह है नातरा प्रथा
दरअसल, कई बार लड़के पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर लेते हैं। कई बार लड़की शादी करने से मना कर देती है। इन दोनों परिस्थितियों में लड़का पक्ष के लोग लड़की वालों से झगड़ा प्रथा के रूप में मोटी रकम मांगते हैं। इसे ही नातरा प्रथा कहते हैं।
अपनी किताब 'नर्मदा के पथिक' के विमोचन पर RSS की तारीफ
गुरुवार को भोपाल में दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पर ओमप्रकाश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'नर्मदा के पथिक' का विमोचन हुआ। इसमें दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ(RSS) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफों के पुल बांध दिए। जबकि कुछ दिन पहले उन्होंने संघ द्वारा संचालित सरस्वती स्कूलों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। दिग्विजय सिंह ने कह दिया था कि सरस्वती शिशु मंदिर साम्प्रदायिक कड़वाहट फैला रहे हैं।
यह भी पढ़ें
दिग्विजय सिंह को आखिर ये क्या हो गया! अमित शाह और RSS की तारीफ, सुनने वाले भी चौंक गए...
अपनी ही वजह से फिर चर्चा में दिग्विजय सिंह: खुद खोला अपनी कुंडली का राज, बताया उसमें क्या लिखा है...
दिग्विजय सिंह ने किया विवादास्पद tweet-तालिबान व RSS की तुलना करके पूछा सवाल; जावेद अख्तर को भी सही ठहराया था
दिग्विजय सिंह का Mathmatics:7 साल बाद हिंदू-मुस्लिम सबकी जनसंख्या बराबर होगी, खतरा तो सिर्फ मोदी-ओवैसी को है
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.