शपथ लेने के बाद मां को याद कर भावुक हुए उद्धव के मंत्री, लिखा, मां जहां भी हैं मुझे आशीर्वाद दे रही होंगी

Published : Nov 28, 2019, 09:13 PM ISTUpdated : Nov 28, 2019, 09:18 PM IST
शपथ लेने के बाद मां को याद कर भावुक हुए उद्धव के मंत्री, लिखा, मां जहां भी हैं मुझे आशीर्वाद दे रही होंगी

सार

पाटिल ने शपथ लेने के बाद अपनी मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट डाला। पाटिल ने बताया कि उनकी मां इससे पहले हर बार शपथ समारोह के बाद आशीर्वाद देने आती थी।  

मुंबई. महाराष्ट्र में अंततः कांग्रेस, शिवसेना और NCP ने मिलकर सरकार बना ली है। तीनों पार्टियों ने साथ आकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को विपक्ष में रहने परर मजबूर कर दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित 6 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली। इन मंत्रियों में NCP नेता जयंत पाटिल भी शामिल थे। पाटिल ने शपथ लेने के बाद अपनी मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट डाला। पाटिल ने बताया कि उनकी मां इससे पहले हर बार शपथ समारोह के बाद आशीर्वाद देने आती थी।  

महाराष्ट्र में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जयंत पाटिल ने लिखा "महाराष्ट्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी मैं विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। इससे पहले हर बार शपथ समारोह के बाद मां आशीर्वाद देने आती थी। आज मां नहीं हैं, यह दुख की बात है। अगर मां होती तो उनको बहुत खुशी होती। वो आज जहां भी हैं मुझे आशीर्वाद दे रही होंगी।" 

शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन से बनी सरकार
महाराष्ट्र में एक महीने के सियासी ड्रामा के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन में सरकार बनाई है। इस गठबंधन को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी नाम दिया गया है। तीनों पार्टियों ने एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी बनाया है।  

जयंत पाटिल शरद पवार के बेहद करीबी नेताओं में शामिल हैं। पाटिल महाराष्ट्र की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। इससे पहले वह पृथ्वीराज चव्हाण सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। चव्हाण सरकार से पहले की सरकारों में भी पाटिल वित्त मंत्री और गृह मंत्री रह चुके हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग