वर्ल्ड हेरिटेज साइट में हड़प्पा सभ्यता का धौलावीरा भी शामिल, देश का 40वां विश्व धरोहर बना कच्छ का यह क्षेत्र

Published : Jul 27, 2021, 11:41 PM ISTUpdated : Jul 27, 2021, 11:42 PM IST
वर्ल्ड हेरिटेज साइट में हड़प्पा सभ्यता का धौलावीरा भी शामिल, देश का 40वां विश्व धरोहर बना कच्छ का यह क्षेत्र

सार

यूनेस्को ने यह घोषणा वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की 44वीं मीटिंग के बाद की है। धौलावीरा को यह दर्जा देने के दो दिन पहले रविवार को तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर का दर्जा मिला था। अब भारत में कुल 40 विश्व धरोहर यूनेस्को से दर्जा प्राप्त हो चुके हैं। 

नई दिल्ली। यूनेस्को (UNESCO) ने हिंदुस्तान की एक और ऐतिहासिक धरोहर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट (World Heritage Site) का दर्जा दे दिया है। मंगलवार को यूनेस्को ने गुजरात (Gujrat) के धौलावीरा (Dholavira) को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया। यहां हड़प्पा सभ्यता (Harappa Civilization) के अवशेष मिले थे। दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में एक हड़प्पा सभ्यता को माना गया है। 
यूनेस्को ने यह घोषणा वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की 44वीं मीटिंग के बाद की है। 

भारत में 40 विश्व धरोहर

धौलावीरा को यह दर्जा देने के दो दिन पहले रविवार को तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर का दर्जा मिला था। रामप्पा मंदिर को काकात्य वंश के राजाओं ने बनवाया था। अब भारत में कुल 40 विश्व धरोहर यूनेस्को से दर्जा प्राप्त हो चुके हैं। 

कहां है धौलावीरा?

धौलावीरा गुजरात में कच्छ क्षेत्र में है। इतिहासकारों व पुरातत्वविद्ों के अनुसार यह कच्छ के खडीर में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है, जो लगभग पांच हजार साल पहले विश्व का प्राचीन महानगर था। हड़प्पा सभ्यता से जुड़ा धौलावीरा ‘कच्छ के रण‘ के मध्य स्थित द्वीप ‘खडीर‘ में स्थित है। धौलावीरा गांव ‘खडीर द्वीप‘ की उत्तरी-पश्चिमी सीमा पर बसा है। धौलावीरा पुरास्थल की खुदाई में मिले अवशेषों का प्रसार ‘मनहर‘ एवं ‘मानसर‘ नामक नालों के बीच में हुआ था। इस नगर की लम्बाई पूरब से पश्चिम की ओर है। नगर के चारों तरफ एक मजबूत दीवार के निर्माण के साक्ष्य मिले हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir: डोडा में क्यों फिसली सेना की गाड़ी, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन
Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!