Weather Report: कुछ दिनों के भीतर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में टेम्परेचर गिरने से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में मौसम और ठंडा होगा। टेम्परेचर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पर्वतीय इलाकों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Nov 21, 2022 3:02 AM IST / Updated: Nov 21 2022, 08:34 AM IST

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में मौसम और ठंडा होगा। टेम्परेचर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पर्वतीय इलाकों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं। इसके असर से दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। सुबह कोहरा भी होने लगा है। (बीते दिनों कश्मीर के मौसम की एक तस्वीर)


भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department-IMD)  के अनुसार, आजकल में आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तमिलनाडु के उत्तरी तट पर एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। आजकल में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में रात का तापमान स्थिर रह सकता है और उसके बाद गिरना शुरू हो जाएगा।


मौसम विभाग (MeT) ने कश्मीर में नवंबर के अंत तक शुष्क और साफ मौसम(dry and clear weather) रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार डब्ल्यू स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में लगातार चौथे दिन तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। MeT कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, रविवार को कश्मीर क्षेत्र में मौसम में काफी सुधार हुआ था। आने वाले दिनों में घाटी में दिन के तापमान में थोड़ी कमी आएगी और शाम को ठंडक रहेगी। मौसम विभाग ने खुलासा किया कि रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप है। अगले कुछ दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।हालंकि एक सप्ताह पूर्व चोटियों पर हुए हिमपात के कारण पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन अवश्य है। उधर, मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अभी सर्दी और बढ़ेगी। कोहरा, बूंदाबांदी और हिमपात की भी संभावना है। 


स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, बीते दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फ़बारी हुई। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें
एक साल में चौथी बार मदर डेयरी ने महंगा किया दिल्ली-NCR में दूध, 2 रुपए तक की बढ़ोतरी, जानिए पूरी गणित
जब पाकिस्तान के पूर्व PM के बेटे और दिग्गज नेता को ट्रांसजेंडर के पांव छूने पड़ गए, जानिए ये माजरा क्या है?

 

Share this article
click me!