Weather Report: चक्रवात के चलते कुछ राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, लेकिन कई क्षेत्रों में लू का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने उत्तर भारत, मध्य भारत सहित कई राज्यों में भीषण लू(heat wave) चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि कुछ राज्यों के ऊपर एक चक्रवात बनने से कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी है।

Amitabh Budholiya | Published : Apr 4, 2022 1:50 AM IST / Updated: Apr 04 2022, 07:22 AM IST

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने उत्तर भारत, मध्य भारत सहित कई राज्यों में भीषण लू(heat wave) चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि कुछ राज्यों के ऊपर एक चक्रवात बनने से कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी है। IMD के अनुसार, ऐसा 121 साल बाद हुआ है, जब मार्च में इतनी गर्मी देखी गई थी। अब अप्रैल में टेम्परेचर ऊपर चढ़ता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें-Navratri: व्रत में कुछ चटपटा खाने का है मन, तो आज ही ट्राई करें ये फलहारी दही भल्ले, दाल की जगह डालें ये चीज

Latest Videos

देश के इन प्रदेशों में लू का अलर्ट 
मौसम विभाग ने पंजाब, बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा,जम्मू और हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी यही हाल रहेगा। पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर लू से गंभीर लू की स्थिति नजर आ रही है पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। 

यह भी पढ़ें-मौत का कारण बन सकता है कैफीन, जानें एक दिन में कितने कप कॉफी पीना चाहिए

इन राज्यों में बारिश का असर
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार,पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर बिहार, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें-नई रिसर्च में दावा- हफ्ते में दो बार खाते हैं एवोकैडो तो कम हो जाएगी हार्ट से जुड़ी बीमारी

बीते दिन ऐसा रहा मौसम
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम में छिटपुट स्थानों के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

इसलिए बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है। वहीं, झारखंड से उत्तरी उड़ीसा तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा एक अन्य ट्रफ या हवा का रुकना तेलंगाना से आंतरिक तमिलनाडु तक रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक तक निचले स्तरों पर फैला दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है।

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, 5 अप्रैल के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के आसार हैं। 6 अप्रैल तक एक कम दबाव का क्षेत्र भी उसी क्षेत्र में फिर विकसित होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में फिलहाल लू का असर रहेगा
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 अप्रैल से बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घेरा बनने के आसार हैं। इसके असर से प्रदेश के तापमान में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन अप्रैल के अंत तक गर्मी के तीखे तेवर भी होंगे। ग्वालियर और अन्य जिलों में फिलहाल लू का असर रहेगा।

झारखंड का मौसम ऐसा रहेगा
झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में लू का असर है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश में है। जिस वजह से आगामी दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद है। हालांकि गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार और गिरिडीह में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता