
मौसम डेस्क. मौसम में परिवर्तन होने से कई राज्यों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू संभाग, विदर्भ और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। लेकिन कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान में 3 मई से लू का असर खत्म हो जाएगा। पिछले कुछ हफ्ते देश भीषण लू की चपेट में रहा। पिछले साल कम बारिश की वजह से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में अप्रैल सबसे गर्म रहा। यहां औसत अधिकतम तापमान पिछले 122 वर्षों में 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत में बदलते मौसम की ये हैं 4 बड़ी वजहें
पहला-भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) एक चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) मई 4 मई को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में 6 मई तक उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
दूसरा-स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) देखा जा सकता है।
तीसरा-एक ट्रफ रेखा पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण बिहार और उत्तरी झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है।
चौथा-एक और निम्न दबाव की रेखा छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक होते हुए लक्षद्वीप तक फैली हुई है।
इन राज्यों में दिखाई दिया लू का असर
दिल्ली के कुछ हिस्सों, गुरुग्राम और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू का असर देखा गया। जबकि पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, आंतरिक ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पूर्व भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, केरल, दक्षिण कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश संभव है।
लक्षद्वीप के उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के रायलसीमा के कुछ हिस्सों, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
बीते दिन देश के इन राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर बिहार और सिक्किम के कुछ हिस्सों और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
केरल के शेष हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कर्नाटक के दक्षिणी तट, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होती रही।
यह भी पढ़ें
राम मंदिर निर्माण में आखिर क्यों की गई तीन मंजिला मकान के बराबर खुदाई, पढ़ें इसके पीछे की वजह
सऊदी अरब के बाद भारत ने किया ईद-उल-फितर का ऐलान, मंगलवार को भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों में ईद
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.