Weather Report, कहीं आपके राज्य में भी तो आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Published : May 27, 2022, 07:07 AM ISTUpdated : May 27, 2022, 07:14 AM IST
Weather Report, कहीं आपके राज्य में भी तो आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सार

मौसम में आए बदलाव की वजह से कई राज्यों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि उत्तर पश्चिम और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई। इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून(South west monsoon) के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं। 

मौसम डेस्क.मौसम में आए बदलाव की वजह से कई राज्यों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि उत्तर पश्चिम और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई। स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिणपूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून(South west monsoon) के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं। (यह तस्वीर असम के नगांव की है, जहां फिर से भारी बारिश का अलर्ट है)

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, दक्षिण कर्नाटक लक्षद्वीप में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि बिहार, झारखंड और कोंकण और गोवा में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर चलता रहेगा। बिहार में भी यह चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में होती रही बारिश
अगर पिछले 24 घंटों के दौरान की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश और केरल हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत,  लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और मराठवाड़ा और दक्षिण उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और तेलंगाना,ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

ये हैं मौसम में बदलाव की कुछ वजहें
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जबकि 28 मई तक पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है।

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार,एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से झारखंड और ओडिशा होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नागालैंड और आसपास बना हुआ है। निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है।

यह भी पढ़ें
बिहार की इस बेटी के हौसले को सलाम: नहीं है एक पैर, लेकिन जज्बा ऐसा कि रोज 1 KM कूदकर जाती है स्कूल, खुद देखिए
कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन बन सकता है कैंसर का कारण! शोध में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?