Weather Update : देश में गर्मी का स्ट्रोक, MP में पारा 43 डिग्री पर, दिल्ली-NCR में सताएंगे गर्म हवा के थपेड़े

Published : Mar 29, 2022, 07:30 AM IST
Weather Update : देश में गर्मी का स्ट्रोक, MP में पारा 43 डिग्री पर, दिल्ली-NCR में सताएंगे गर्म हवा के थपेड़े

सार

मार्च अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी मई महीने का अहसास कराने लगी है। मध्यप्रदेश के सात जिले सोमवार को लू की चपेट में रहे। दिल्ली-एनसीआर में भी हालत खराब है। यहां भी अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना है।  

नई दिल्‍ली। इस बार मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। उत्‍तर भारत के कई राज्यों में गर्म हवा के थपेड़े (Heat Wave ) चलने लगे हैं। पारा 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। दिल्ली का तापमान (Delhi Weather Update) हर रोज बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Waeather alert) ने अलर्ट कर बताया है कि 29 और 30 मार्च को दिल्ली में पारा 40 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गर्म हवाओं के थपेड़े लू का अहसास कराएंगे। दिल्ली के अलावा पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में भी गर्मी कहर बरपाएगी। 

मध्यप्रदेश के खरगोन में पारा 43 डिग्री, देश का सबसे गर्म शहर 
सोमवार को मध्यप्रदेश के 7 जिलों में लू चली। राजधानी भोपाल में तापमान 39.8 डिग्री यानी करीब 40 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। सोमवार को देश में जो छह शहर सबसे गर्म रहे, उनमें मध्यप्रदेश का खरगोन 43 डिग्री और नर्मदापुरम का तापमान 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं, जो मध्यप्रदेश का तापमान बढ़ा रही हैं। 

दिल्ली में 39.1 डिग्री पर पारा 
राजधानी दिल्ली में सोमवार 28 मार्च को तापमान 39.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह आज और कल और बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 30 मार्च से 
हरियाणा, यूपी के दक्षिणी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश,  उत्तरी महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में गर्म हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार अधिक होगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में दो दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। विदर्भ और राजस्थान में भी पांच दिन ऐसा ही तापमान रहने की उम्मीद है। 

झारखंड में तीन दिन चलेगी लू
झारखंड और बिहार के तापमान में भी वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड में अगले तीन दिनों तक लू चलेगी। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, बोकारो, सिमडेगा, लातेहार, सरायकेला, खरसावां में रहेगा। राजधानी रांची के तापमान में थोड़ी राहत है। 

इन राज्यों में बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी कहीं-कहीं छोटे सिस्टम बारिश करा सकते हैं। इन राज्यों में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें यूक्रेन में रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल शुरू, रूसी कुलीन और यूक्रेनी वार्ताकार पर जहर से संदिग्ध हमला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video