सोशल मीडिया पर दोस्तों से बातें करती थी पत्नी, रोकने पर भी नहीं मानी, पति ने काट दिया गला

Published : Nov 26, 2023, 06:54 AM ISTUpdated : Nov 26, 2023, 06:57 AM IST
crime news

सार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चलते पति ने गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। पति को यह मंजूर नहीं था कि उसकी पत्नी ऑनलाइन फ्रेंड रखे। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। उसके कई ऑनलाइन फ्रेंड थे। वह सोशल मीडिया पर दोस्तों से बातें करती थी। पति को यह मंजूर नहीं था। उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी विवाद में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर के रूपनारायणपुर के हरिनारायणपुर में घटी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी भाग गया। महिला का नाबालिग बेटा घर लौटा तो देखा कि मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है। मृतक महिला की पहचान अपर्णा बैद्य के रूप में हुई है। आरोपी का नाम परिमल है। दंपत्ति के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा होता रहता था। उसके पिता ने मां को कई बार टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी अपर्णा

मृतक महिला के बेटे ने कहा कि जब मैं घर लौटा तो उसका शव पड़ा था। मैंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। एक पड़ोसी ने बताया कि परिमल ने बोटी (सब्जी और मीट काटने वाला चाकू जैसा धारदार हथियार) से पत्नी पर हमला किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- बर्थडे पर दुबई नहीं ले गया पति, गुस्साई पत्नी ने नाक पर मुक्का मार ले ली जान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 32 साल की अपर्णा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। उसके कई दोस्त थे। इसको लेकर दंपत्ति के बीच झगड़ा होता रहता था। परिमल लापता है और उसका पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई है। अपर्णा के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP: 'पैगंबर का अपमान' के नाम पर काट दी बस कंडक्टर की गर्दन, सामने आई दूसरी कहानी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके