उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 20 साल के एक लड़के ने 'पैगंबर का अपमान' का आरोप लगाकर बस कंडक्टर की गर्दन काट दी। बाद में पता चला कि टिकट को लेकर उसका विवाद कंडक्टर के साथ हुआ था। 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 20 साल के एक लड़के ने बस कंडक्टर की गर्दन काट दी। घटना के बाद उसने वीडियो जारी कर दावा किया कि कंडक्टर ने 'पैगंबर का अपमान' किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो दूसरी कहानी सामने आई। टिकट को लेकर आरोपी और बस कंडक्टर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने हमला कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 20 साल के एक युवक ने किराए को लेकर हुए विवाद के बाद बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने कथित वीडियो में अपना अपराध कबूल किया। उसने आरोप लगाया कि उसने "पैगंबर मुहम्मद का अपमान" करने के लिए कंडक्टर पर हमला किया। आरोपी की पहचान लारेब हाशमी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह टिकट के दाम को लेकर उसका विवाद 24 साल के बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के साथ हुआ था।

इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर का छात्र है हाशमी

इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर के छात्र हाशमी ने विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया। उसने विश्वकर्मा की गर्दन काट दी और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चाकू घोंप दिया। विश्वकर्मा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हाशमी बस से कूद गया और भागकर कॉलेज कैम्पस में छिप गया।

पुलिस ने पैर में मारी गोली

प्रयागराज पुलिस ने हाशमी को कॉलेज के अंदर से पकड़ लिया। पुलिस टीम उसे अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए ले गई तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोली लगने के बाद इलाज के लिए हाशमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: मेरठ में 14 साल की लड़की अगवा, CCTV वीडियो में दिखा तीन लड़के कर रहे थे पीछा

प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनव त्यागी ने कहा, "घटना के बाद, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।"

यह भी पढ़ें- युवक को घर बुलाकर टुकड़े-टुकड़े कर देने वाली इस हसीना की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद