Tweet के जरिये BJP सांसद लॉकेट चटर्जी ने कर दिया 'पॉलिटिकिल खेला' बाबुल के बाद उनके भी TMC में जाने की अटकलें

Published : Sep 27, 2021, 01:19 PM ISTUpdated : Sep 27, 2021, 01:42 PM IST
Tweet के जरिये BJP सांसद लॉकेट चटर्जी ने कर दिया 'पॉलिटिकिल खेला' बाबुल के बाद उनके भी TMC में जाने की अटकलें

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के बाद अब सांसद लॉकेट चटर्जी के भी तृणमूल कांग्रेस(TMC) में जाने की खबरें उड़ने लगी हैं। लॉकेट इस समय भाजपा से नाराज हैं।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) के भी अब तृणमूल कांग्रेस(TMC) में जाने की खबरें सामने आने लगी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने TMC का दामन थाम लिया था। हाल में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इसके बाद से वे नाराज थे और BJP से इस्तीफा दे दिया था। अब लॉकेट चटर्जी बंगाल BJP महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से हटाने से नाराज हैं। उनकी जगह अग्निमित्रा पॉल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद से लॉकेट चटर्जी खुद को उपेक्षित महसूस कर रही हैं।

भबानीपुर से भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार से किया मना
सूत्रों के अनुसार लॉकेट चटर्जी TMC के महासचिव कुणाल घोष के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया है कि लॉकेट ने भबानीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने से मना कर दिया है। कुणाल ने tweet करके इसके लिए लॉकेट को धन्यवाद बोला। बात दें कि यहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल हैं। कुणाल ने कहा कि एक मित्र के तौर पर वे जहां भी हैं, उनकी सफलता की कामना करते हैं। कुणाल ने कहा कि लॉकेट ने जहां से अपने राजनीति करियर की शुरुआत की थी, वे वहां वापस लौटेंगी।

यह भी पढ़ें-टिकैत पर उनके ही साथी नेता ने लगाया भारत बंद के जरिए तालिबान की तर्ज पर आतंकवादी गतिविधियां फैलाने का आरोप

भाजपा ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया था
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लॉकेट चटर्जी को चुंचुरा से विधानसभा का टिकट दिया था। हालांकि वे इससे खुश नहीं थीं। हाल में लॉकेट को उत्तराखंड चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में लॉकेट की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें-WB पॉलिटिक्स: बाबुल सुप्रियाे ने TMC किया ज्वाइन, मोदी कैबिनेट से हटाए जाने के बाद छोड़ी थी BJP

स्टार प्रचार बनाया था
भाजप ने भबानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए लॉकेट चटर्जी को स्टार प्रचारक बनाया था। इसमें स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, शहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी, दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा, स्वपन दासगुप्ता, अनिर्बान गांगुली, बाबुल सुप्रियो, रूपा गांगुली और दिनेश त्रिवेदी भी शामिल हैं। लेकिन लॉकेट ने प्रचार करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें-Bhabanipur उप चुनाव: दीदी के खिलाफ प्रचार करने घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
 

लॉकेट के tweet से फैली अफवाह
दरअसल, लॉकेट चटर्जी ने कुणाल घोष के एक tweet के जवाब में कहा कि आपको यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए कि ममता बनर्जी भबनीपुर से हारे नहीं। बता दें कुणाल घोष ने tweet करके भबानीपुर में लॉकेट के चुनाव प्रचार के लिए नहीं आने पर धन्यवाद किया है। लॉकेट के tweet पर कुणाल ने एक और जवाब दिया-हा हा! चिंता मत करो।
ममता दी बड़े अंतर से जीतेंगी। आप भी यही चाहते हैं। मुझे पता है कि आपको पार्टी के पक्ष में लिखना है। लेकिन फिर भी मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि इस जवाब में भी आपने बीजेपी उम्मीदवार के नाम का जिक्र नहीं किया। कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना। बहुत बढ़िया।

 https://t.co/3ew8YnUfP4

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जनगणना 2027: 33 सवालों में देनी होगी कौन-कौन सी जानकारी? इनमें पहली बार क्या होगा?
कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक