
Who is Baijayant Jay Panda: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। 27 साल के लंबे वनवास के बाद, BJP ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की।
बीजेपी की इस जीत के पीछे एक अहम रणनीतिकार रहे बैजयंत 'जय' पांडा (Baijayant Jay Panda), जिन्हें तीन महीने पहले दिल्ली चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई थी। 61 साल के पांच बार के सांसद (5-Time MP from Odisha) बैजयंत जय पांडा की गहरी राजनीतिक समझ और संगठनात्मक कौशल ने BJP की जीत को सुनिश्चित किया। बैजयंत पांडा, कभी बीजू जनता दल के नवीन पटनायक के करीबी हुआ करते थे। 2019 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया।
BJP की जीत पर जय पांडा ने कहा: यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की गारंटी का नतीजा है। दिल्ली की जनता ने BJP के घोषणापत्र में किए गए वादों पर भरोसा जताया है। अब यहां डबल इंजन सरकार (Double-Engine Government) काम करेगी, जिससे विकास की नई रफ्तार मिलेगी।
इस जबरदस्त जीत के पीछे कई अहम कारण माने जा रहे हैं—AAP सरकार के खिलाफ बढ़ती एंटी-इनकंबेंसी (Anti-Incumbency), केंद्रीय बजट 2025 (Union Budget 2025) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा घोषित योजनाएं, और BJP के कल्याणकारी कार्यक्रम (Welfare Schemes)। लेकिन इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
FDI नियमों का उल्लंघन: BBC इंडिया पर ED का 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.