
नई दिल्ली. हैदराबाद में दुष्कर्म के बाद लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले में लोगों के अंदर भारी रोष है। महिला डॉक्टर के साथ हुई ज्यादती का गुस्सा दिल्ली तक फूट रहा है। ऐसा ही मामला दिल्ली में भी सामने आया। यहां एक राष्ट्रीय चैनल की महिला एंकर हैदराबाद में महिला डॉक्टर की खबर पढ़ते पढ़ते रो पड़ी।
दरअसल, एबीपी न्यूज पर रुबिका लियाकत महिला डॉक्टर के साथ हुई ज्यादती की खबर पढ़ रहीं थीं। इसी दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक पाईं। रुबिका रो पड़ी। उन्होंने कहा कि यहां पर बैठकर मैं कब तक ऐसे मामले में सवाल उठाते रहेंगे।
दिल्ली में प्रदर्शन कर रही लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया
महिला डॉक्टर के साथ हादसे को लेकर दिल्ली में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में संसद भवन के सामने बैठकर अकेले एक लड़की विरोध प्रदर्शन कर रही थी। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लड़की के साथ थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। बाद में उसे लिखित शर्त के बाद छोड़ा गया। लड़की का नाम अनु दुबे बताया जा रहा है।
क्या है मामला?
हैदराबाद में गुरुवार सुबह एक 27 साल की महिला डॉक्टर का आधा जला शव मिला था। महिला बुधवार शाम को काम से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसे जला दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) है।
जांच में हुआ नया खुलासा
महिला डॉक्टर की हत्या मामले में शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने रेप के दौरान डॉक्टर को मुंह दबा दिया था, ताकि वह मदद के लिए चीख न सके। इसी दौरान सांस न ले पाने की वजह से उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि वारदात में मोहम्मद आरिफ नाम के आरोपी ने पीड़िता का मुंह दबा रखा था ताकि उनकी चीखों को कोई सुन न सके। वह तड़पती रहीं और दरिंदे उनके साथ हैवानियत करते रहे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.