बर्थडे सेलिब्रेशन में हादसा या साजिश? लखनऊ में 13 साल के बेटे की मौत पर पिता ने रोते हुए कही बड़ी बात

Published : Mar 03, 2026, 01:59 PM IST

13 Year Old Boy Shot Dead Lucknow: लखनऊ में बर्थडे पार्टी के दौरान 13 वर्षीय छात्र उनैज़ खान की गोली लगने से मौत हो गई। परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे एक्सीडेंटल फायर बता रही है। जानिए पूरे मामले की ताजा अपडेट और जांच की स्थिति।

PREV
15
लखनऊ में बर्थडे पार्टी के दौरान गोली से 13 साल के छात्र की मौत

लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर माता-पिता को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 साल का बच्चा बर्थडे पार्टी में गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौट सका। कुछ ही घंटों में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय उनैज़ खान के रूप में हुई है।

25
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

परिवार के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे उनैज़ को उसके दोस्त और एक ड्राइवर कार से जन्मदिन की पार्टी में ले गए थे। यह पार्टी एक परिचित परिवार के घर पर आयोजित की गई थी। शाम करीब 7:21 बजे नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने व्हाट्सएप कॉल कर उनैज़ की मां को सूचना दी कि बच्चा लोकबंधु अस्पताल में है और तुरंत पहुंचें। कॉल बड़े भाई उसैद ने रिसीव की।

परिजनों का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें तुरंत बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि उनैज़ की मौत हो चुकी है। परिवार का कहना है कि बच्चे के माथे के बीच में गोली लगी थी।

35
परिवार ने लगाए साजिश के आरोप

मृतक के पिता जमीर खान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि बेटे की हत्या साजिश के तहत की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे पहले स्कूल की पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) के दौरान भी संजीव त्रिपाठी ने उन्हें धमकी दी थी। परिवार का कहना है कि घटना के बाद भी उन्हें फोन कर धमकी भरे लहजे में बात की गई।

जानकारी के अनुसार, जिस बर्थडे पार्टी में उनैज़ गया था, वह बीजेपी के पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी के नाबालिग भतीजे और संजीव त्रिपाठी के बेटे के जन्मदिन पर आयोजित थी। आरोप है कि संजीव त्रिपाठी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली, जिससे बच्चे की जान चली गई।

45
पुलिस क्या कह रही है?

मामले में लखनऊ पुलिस के दक्षिण जोन के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि 13 वर्षीय बच्चा अपने तीन दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था, जहां ‘एक्सीडेंटल फायर’ की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

55
कई सवाल अभी बाकी
  • अगर यह एक्सीडेंटल फायर था, तो हथियार बच्चों की पहुंच में कैसे आया?
  • गोली माथे के बीच में कैसे लगी?
  • परिवार को अस्पताल में तुरंत मिलने क्यों नहीं दिया गया?

ये सवाल फिलहाल जांच का हिस्सा हैं और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories